shukra gochar :शुक्र बदलेंगे अपनी राशि, बढ़ने वाला है महिलाओं का वर्चश्च

नई दिल्ली। ग्रहों को फेरबदल लगातार चलता रहता है। shukra gochar इसी क्रम में अगले माह फिर कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने जा रहा है। पिछले माह की 11 तारीख से कन्या में बैठे शुक्र ग्रह 6 सितंबर को तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे है।
बढ़ सकता है स्त्रियों का वर्चश्व
सांसारिक सुखों का कारक माने जाने वाले ग्रह शुक्र 6 सितंबर को कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इन्हें स्त्री कारक भी माना जाता है। पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार इस तारीख से हर क्षेत्र में स्त्री का वर्चस्व बढ़ सकता है। शुक्र ग्रह को आरोग्यता का भी सूचक माना जाता है। अतः इस अंतराल में लोगों में आरोग्यता भी आएगी।
इस राशि के लिए होंगे ज्यादा लाभकारी
शुक्र ग्रह का यह परिवर्त वृष और तुला राशि के जातकों के लिए ज्यादा शुभ रहेगा। ये 2 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसलिए इसमें आकर यह शुभ फल देंगे।