/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Shujalpur-Ladli-Bahana-कुल्हड़-में-चाय-पीते-नजर-आए-सीएम-शिवराज-सिंह-चौहान.jpg)
शाजापुर /आदित्य शर्मा की रिपोर्ट। Shujalpur Ladli Bahana : जिले के शुजालपुर में लाड़ली बहना समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने 11597.33 लाख रुपए की लागत के 12 कार्यों का ई-भूमिपूजन व 150 लाख रुपए लागत से बेहरावल में निर्मित गौशाला का ई-लोकार्पण किया।
यह भी पढ़ें- Bemetara Biranpur violence update news: गांव से गुजर रही बसों की भी हो रही जांच, भारी संख्या में पुलिस तैनात
उप तहसील टप्पा कार्यालय भवन मक्सी का भूमिपूजन
इस दौरान उन्होंने उप तहसील टप्पा कार्यालय भवन मक्सी, सीएम राईज स्कूलों व नगरपालिका शुजालपुर कायाकल्प अभियान सीसी रोड कुल 11597.33 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन किया। सीएम ने इस दौरान प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
यह भी पढ़ें- Ambedkar Jayanti National holiday : 14 अप्रैल को राष्ट्रीय अवकाश, अंबेडकर जयंती पर रहेगी छुट्टी
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2023/04/शाजापुर-शिवराज-सिंह-चौहान-01.jpg)
महिला स्वसहायता समूह की सराहना की
इस दौरान सीएस शिवराज सिंह चौहान ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टालों का निरीक्षण कर महिला स्वसहायता समूह की दीदी स्टॉल पर कुल्लड़ में चाय पीकर उन्के कार्यों की सराहना की। हर एक स्टाल पर जाकर स्वसहायता समूह के कार्यों को देखा।
यह भी पढ़ें- MP 2nd Vande Bharat Train : मध्य प्रदेश को मिलेगी दूसरी वंदे भारत!, कब और कहां से कहां तक चलेगी?
हितलाभ वितरित कर शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शाजापुर जिले के शुजालपुर में आयोजित इस लाड़ली बहना महासम्मेलन में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित कर शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें- First Coin Of India : आजाद भारत का पहला सिक्का, इसपर बने नक्शे में दो देश हैं साथ
राखी बांध कर पाती भेंट की
इस दौरान अलग-अलग स्थानों से शुजालपुर 'लाड़ली बहना महासम्मेलन' में पहुंची बहनों द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को राखी बांध कर पाती भेंट कर आभार जताया। इस दौरान 116 करोड़ 68 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया।
यह भी पढ़ें- Bemetara Biranpur News: दो छात्रों के विवाद ने कैसे बंद कराया छत्तीसगढ़, जानें बेमेतरा बिरनपुर का हाल
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us