Shujalpur :शुजालपुर के जनपद अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का हुआ शपथ ग्रहण

शाजापुर से आदित्य शर्मा की रिपोर्ट
मध्यप्रदेश। शुजालपुर जनपद पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्यों का शपथ विधि समारोह स्थानीय अकोदिया नाका स्थित सामुदायिक भवन में प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सीताबाई रामचन्दर पाटोदिया व उपाध्यक्ष श्रीमती मंजुबाई गोविन्द सिंह तथा सभी निर्वाचित सदस्यों का सम्मान किया गया।
इसके बाद जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 23 सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। इस दौरान मंत्री इंदरसिंह परमार ने हर घर तिरंगा अभियान एवं अंकुर अभियान के बारे में जानकारी देते हुए सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की कि इस महत्वपूर्ण अभियान में जुड़कर सभी नागरिकों को हर घर तिरंगा फहराने एवं अधिक से अधिक पौधारोपण करने हेतु प्रेरित करने का आव्हन किया।
0 Comments