Advertisment

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में श्रीराम के धनुष-बाण सोने-हीरे जड़ित, देशभर के 4 लाख मंदिरों में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह

Ram Mandir Ayodhya: श्रीरामोत्सव-2024 दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक समारोह होने जा रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हो रहे हैं ।

author-image
Bansal news
Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में श्रीराम के धनुष-बाण सोने-हीरे जड़ित, देशभर के 4 लाख मंदिरों में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह

Ram Mandir Ayodhya: श्रीरामोत्सव-2024 दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक समारोह होने जा रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हो रहे प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से जन-जन को जोड़ने के लिए VHP और RSS ने ‘मास्टर प्लान’ बनाया है। विहिप 1 जनवरी से 15 जनवरी तक 15 दिन देशभर में अभियान चलाएगी।

Advertisment

इस दौरान 12 करोड़ परिवारों के 60 करोड़ लोगों को भगवान राम का चित्र और जन्मभूमि पर पूजित अक्षत (चावल) देकर 22 जनवरी के समारोह को सामूहिक रूप से देखने, भजन और भोज का न्योता दिया जाएगा।

वहीं भगवान श्रीराम की 3 मूर्तियों में से 2 तैयार हैं। मैसूर के अरुण योगीराज ने शालिग्राम पत्थर से 6 माह में मूर्ति तराशकर ट्रस्ट को सौंप दी है। योगीराज के मुताबिक, ट्रस्ट ने मूर्ति को सोने और हीरे से जड़ित धनुष और तीर से सजाने की कल्पना की है। इससे मूर्ति की दिव्यता बढ़ जाएगी।

संबंधित खबर:

Ram Mandir News: श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला की ‘प्राण-प्रतिष्ठा’ पर होगा 1 हफ्ते का आयोजन, पीएम मोदी को मिलेगा न्योता; तारीख तय नहीं

Advertisment

देश के 5 लाख गांवों के 30 करोड़ लोगों को भी जोड़ेंगे

VHP के केंद्रीय मंत्री अंबरीश ने बताया कि VHP की 22 जनवरी को देश के पांच लाख गांवों के मंदिरों, धार्मिक या सार्वजनिक स्थलों(Ram Mandir Ayodhya) पर भी आयोजन की योजना है। इसमें प्राण-प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।

इसमें गांव के सभी निवासियों को बुलाया जाएगा, जिससे देश का कोना-कोना ‘राम मय’ होगा। VHP का दावा है कि 60 करोड़ लोगों से सीधा संपर्क होगा। वहीं 5 लाख गांवों में करीब 30 करोड़ लोग जुड़ेंगे। इस तरह प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़ने वाले लोगों की अनुमानित संख्या 90 करोड़ होगी।

16 से 24 जनवरी तक चलेंगे कार्यक्रम

प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 16 जनवरी से शुरू होकर 24 जनवरी तक चलेगा। प्राण-प्रतिष्ठा(Ram Mandir Ayodhya)से पहले सरयू पूजन करके उसके जल से रामलला का अभिषेक होगा। फिर उन्हें रथ से नगर भ्रमण कराया जाएगा।

Advertisment

इससे पहले रामलला की मूर्ति को जल, फल और अन्न के बीच में एक-एक दिन रखा जाएगा।राम मंदिर आकार ले चुका है। 22 जनवरी की तारीख प्राण-प्रतिष्ठा के लिए फाइनल हो चुकी है।

9 दिवसीय समारोह के लिए श्रीराम यंत्र की स्थापना की जाएगी। कार्यक्रम के समापन के बाद इसे सरयू नदी में विसर्जित कर दिया जाएगा। समारोह में हवन के लिए 9 कुंड बनाए जाएंगे। पूरा कार्यक्रम काशी के विद्वानों की देख-रेख में होगा।

100 विशेष और 7 हजार रामभक्तों को आमंत्रण

राम मंदिर(Ram Mandir Ayodhya) के ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने बताया, “समारोह में विश्व के अनेक देशों के करीब 100 विशेष राम भक्तों को आमंत्रित किया जा रहा है। इसके अलावा, संतों और देशभर के राम भक्तों सहित 7 हजार लोगों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।

Advertisment

कार्यक्रम में मुख्य पर्व 22 जनवरी को PM मोदी को शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र भेजा जा चुका है।”

देशभर के 4 लाख मंदिरों में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह

प्राण-प्रतिष्ठा समारोह देशभर के 4 लाख गांवों के मंदिरों(Ram Mandir Ayodhya) में भी मनाया जाएगा। इन मंदिरों में रामनाम संकीर्तन और किसी एक मंत्र का जप के साथ मुख्य पर्व पर आरती और प्रसाद वितरण होगा। इसके साथ ही समारोह का लाइव टेलीकास्ट होगा। इससे करोड़ों भक्त इस ऐतिहासिक पल को सीधे देख सकें।

संबंधित खबर:

Ayodhya Ram Temple: भगवान श्रीराम की मूर्ति पर पड़ेगी सूर्य की किरणें, अगले साल इस दिन होगी प्राण-प्रतिष्ठा

पुजारी को ट्रेनिंग, अन्य मंदिरों में तैनात होंगे पुजारी

रामलला के पुजारी वही होंगे, जिनका जन्म अयोध्या में हुआ है। पुजारी(Ram Mandir Ayodhya)को जरूरत पड़ने पर प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। अभी तक पहले से चली आ रही परंपरा के अनुसार, रामलला की पूजा होती थी।

अब भव्य राम मंदिर के निर्माण और राम मंदिर ट्रस्ट के गठन के बाद यह सब नए सिरे से तय किया जा रहा है।अभी तक रामलला के पूजन के लिए एक मुख्य पुजारी और 4 सहायक पुजारी होते हैं। अब इनकी संख्या में भी बदलाव किया जा सकता है।

इसके साथ ही रामजन्मभूमि परिसर में बनने वाले अन्य मंदिरों के लिए भी पुजारियों की नियुक्ति की जानी है। इसके लिए 100 से ज्यादा वैदिक छात्रों का प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया है।

PM मोदी आयोजन में मौजूद रहेंगे

रविवार को संघ परिवार(Ram Mandir Ayodhya) की बैठक हुई। कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने के लिए इस अभियान को 4 चरण में बांटकर तैयारियां की जा रही हैं। PM मोदी आयोजन में मौजूद रहेंगे।

चंपत राय ने एक्स सोशल साइट पर वीडियो भी पोस्ट किया। लिखा-प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और CM योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे।

ये भी पढ़ें:

Top Hindi News Today: पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार को 10 साल की सजा, रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का मूहूर्त तय, वीरेंद्रे सिंह लौटाएंगे पद्मश्री

MLA Residence: विधायकों को आवास देने में विधानसभा को हो रही टेंशन, 22 बंगलों के लिए 84 माननीय दावेदार

Corona Case: फिर डरा रहा कोरोना, भोपाल में 2 पॉजिटिव और मिले; MP में हुए 6 एक्टिव केस

Aaj Ka Shubh Kaal – 24 Dec 2023 Panchang: मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष माह की त्रयोदशी तिथि (रविवार) का शुभकाल, राहुकाल और दिशाशूल

CG Weather Update: तापमान में लगातार गिरावट, जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश का मौसम

CG News: कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव, सचिन पायलट बने छत्तीसगढ़ के नए प्रभारी

PM Modi Ayodhya news Uttar Pradesh rss hindi national news #ayodhya ram mandir vhp Shri Ramotsav Cultural Ceremony
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें