Shraddha Murder Case: श्रद्धा की अंगूठी हुई बरामद ! आफताब ने मर्डर के बाद दूसरी गर्लफ्रेंड को दिया था गिफ्ट, जानें क्या हुआ खुलासा

Shraddha Murder Case: श्रद्धा की अंगूठी हुई बरामद ! आफताब ने मर्डर के बाद दूसरी गर्लफ्रेंड को दिया था गिफ्ट, जानें क्या हुआ खुलासा

Shraddha Murder Case: दिल्ली से आपराधिक घटनाओं का सिलसिला जहां पर जारी है वहीं पर श्रद्धा मर्डर केस में 17 दिन बाद दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है जिसमें श्रद्धा की अंगूठी पुलिस को मिली है। इसके अलावा हत्या करने वाले हथियार को भी पुलिस ने जब्त किया है।

आफताब ने अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड को दिया था गिफ्ट

आपको बताते चलें कि, दिल्ली पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया- श्रद्धा की वो अंगूठी भी बरामद कर ली गई है, जिसे आफताब ने मर्डर के बाद दूसरी लड़की को गिफ्ट दिया था। ये लड़की मर्डर के बाद आफताब के फ्लैट पर भी आई थी। उस दौरान श्रद्धा की बॉडी के टुकड़े फ्लैट में ही फ्रिज में मौजूद थे।

पूनावाला से पूछे 40 सवाल 

इसके अलावा बताते चलें कि, इधऱ आफताब अमीन पूनावाला का पॉलीग्राफ टेस्ट जारी है जिसमें तिहाड़ जेल से सोमवार सुबह रोहिणी स्थित फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) लाया गया। वहीं पर अब तक के टेस्ट में आफताब से 40 सवाल पूछे जा चुके हैं। यहां पर पहला टेस्ट 22 नवंबर, दूसरा 24 और तीसरा 25 नवंबर को हुआ था। खबर यह मिल रही है कि, पहला दावा ये कि श्रद्धा को मारने के बाद आफताब मुंबई में उसके दोस्तों से मिला था और उन्हें ब्रेकअप की कहानी सुनाई थी। मर्डर में तीसरे व्यक्ति के होने का संदेह है।  गुजरात पुलिस ने एक ड्रग पैडलर फैजल मोमिन को गिरफ्तार किया। उसने दावा किया है कि वह आफताब को ड्रग्स सप्लाई करता था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article