Shraddha Murder Case: आफताब के कबूलनामे के बाद नई गर्लफ्रेंड का खुलासा ! श्रद्धा के टुकड़ों से थी अनजान

Shraddha Murder Case: आफताब के कबूलनामे के बाद नई गर्लफ्रेंड का खुलासा ! श्रद्धा के टुकड़ों से थी अनजान

Shraddha Murder Case: श्रद्धा के हत्याकांड के मामले में आरोपी आफताब आमीन पूनावाला के कबूलनामे के बाद कथित नई गर्लफ्रेंड का बड़ा खुलासा सामने आया है जिसमें बताया कि, आफताब ने फ्रिज में श्रद्धा के टुकड़े रखे थे, इसकी बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। वो खुद इस बात से शॉक्ड है।

श्रद्धा की हत्या के बाद आई थी लड़की 

यहां पर बताया जा रहा है कि, बयान में नई गर्लफ्रेंड ने खुलासा करते हुए कहा कि, अक्टूबर में वो दो बार आफताब के फ्लैट पर गई थी. तब उसे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि जहां वो जा रही है वहां एक लड़की की हत्या कर उसके टुकड़ों को रखा गया है। आफताब को देखकर बिलकुल ऐसा नही लगता था कि, वह हत्यारा है या मौत के बाद कभी भी डरा हुआ नहीं लगा. उसने अपने मुंबई वाले घर की भी जानकारी दी थी। आफताब के पास परफ्यूम और डियोड्रेंट का एक अच्छा कलेक्शन था. उसने कई बार इन्हें उसे गिफ्ट भी किया. उसने बताया कि आफताब को सिगरेट की लत थी और कई बार वो खुद अपनी सिगरेट को रोल करके बनाता था।

10-15 लड़कियों से थे आफताब के रिश्ते

यहां पर बताया जा रहा है कि, आफताब अलग-अलग डेटिंग साइट्स पर एक्टिव था और करीब 10 से 15 लड़कियों के साथ उसके रिश्ते थे, फिलहाल ये लड़की दिमागी तौर पर काफी परेशान है, जब उसे पता चला कि आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े किए तो वो काफी शॉक्ड हो गई, इसके बाद से ही उसकी काउंसलिंग चल रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article