Shraddha Murder Case: आज आफताब का कराया जाएगा सीएफएसएल ! सामने आएगा हत्या का अधूरा सच

Shraddha Murder Case: आज आफताब का कराया जाएगा सीएफएसएल ! सामने आएगा हत्या का अधूरा सच

नई दिल्ली।  श्रद्धा हत्याकांड मामले में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को उसकी आवाज के नमूने रिकॉर्ड करने के लिए सोमवार को यहां केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) ले जाया गया।

ऑडियो क्लिप के बाद लिए आफताब के नमूने

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को श्रद्धा के साथ उसकी कथित लड़ाई का एक ऑडियो क्लिप मिलने के बाद पूनावाला की आवाज के नमूने रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूनावाला की आवाज के नमूने रिकॉर्ड करने और क्लिप में पुरुष की आवाज से मिलवाने के लिए उसे सीएफएसएल ले जाया गया। पूनावाला अभी तिहाड़ जेल में बंद है।

श्रद्धा के किए थे 35 टुकड़े

आफताब पूनावाला (28) ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की कथित तौर पर हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे और उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया था। पूनावाला को 12 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को पूनावाला की न्यायिक हिरासत और 14 दिन के लिए बढ़ा दी थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article