Shraddha Murder Case: आखिर आफताब ने कबूला अपना जुर्म ! बेखौफ और बेफिक्र आया नजर, बस मिलेगी फांसी की सजा

Shraddha Murder Case: आखिर आफताब ने कबूला अपना जुर्म ! बेखौफ और बेफिक्र आया नजर, बस मिलेगी फांसी की सजा

Shraddha Murder Case: बहुचर्चित हत्याकांड श्रद्धा हत्याकांड से बड़ा खुलासा सामने आ रहा है जहां पर आरोपी आफताब पूनावाला (Aftab Poonawalla) के पॉलीग्राफ टेस्ट (Polygraph Test) से बड़ा खुलासा सामने आया है जिसमें आफताब ने अपने ऊपर लगाए सारे इल्जाम कबूल लिए। इस गुनाह को आफताब को कोई अफसोस नहीं तो वहीं पर पूरे टेस्ट प्रक्रिया के दौरान आरोपी आफताब बेखौफ और बेफिक्र दिखा।

सभी सवालों पर हां में दिया जवाब

यहां पर आफताब से पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान कई सवाल पूछे गए जिसके जवाब देते हुए आफताब बेखौफ नजर आया। उसी ने श्रद्धा की हत्या की है और वो श्रद्धा को बहुत पहले ही मारना चाहता था. उसने इस बात को भी स्वीकारा कि उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े कर जंगल में फेंके थे. यहीं नहीं आफताब ने ये भी बताया कि उसका कई और लड़कियों के साथ भी संबंध था। अब एक्सपर्ट्स इस पॉलीग्राफ टेस्ट की फाइनल रिपोर्ट बनाने में जुटे हैं. माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट से पुलिस को हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में काफी मदद मिलेगी साथ ही आफताब को कड़ी सजा मिल सकेगी।

1 दिसंबर को खुलेगा और राज 

आपको बताते चलें कि, आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद अब एक दिसंबर को नार्को टेस्ट होना है. इस टेस्ट से पहले आफताब का प्री मेडिकल टेस्ट किया गया जो एफएसएल लैब में हुए जिसकी रिपोर्ट की आज आने की संभावना है

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article