Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली तीसरी भारतीय, PM नरेंद्र मोदी का रिकॉर्ड तोड़ा

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली तीसरी भारतीय बनी हैं। उन्होंने PM नरेंद्र मोदी का रिकॉर्ड तोड़ा।

Shraddha Kapoor has more followers on Instagram than PM Narendra Modi bansal news digital

Shraddha Kapoor: एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर फिल्म स्त्री-2 के ब्लॉकबस्टर होने से सुर्खियों में हैं। उन्होंने इसी बीच इंस्टाग्राम पर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। वे इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली तीसरी भारतीय बन गई हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। श्रद्धा कपूर के 91.5 मिलियन फॉलोवर्स हो चुके हैं।

स्त्री-2 रिलीज होने के बाद बढ़ रहे श्रद्धा के फॉलोवर्स

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर से पहले पीएम नरेंद्र मोदी सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले इंडियन की लिस्ट में तीसरे नंबर थे। उनके 91.3 मिलियन फॉलोवर्स थे। स्त्री-2 रिलीज होने के बाद से ही श्रद्धा कपूर के फॉलोवर्स लगातार बढ़ रहे हैं। अब उनके 91.5 मिलियन फॉलोवर्स हो चुके हैं। श्रद्धा कपूर इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीयों में तीसरे नंबर पर हैं।

stree 2

प्रियंका को पीछे कर सकती हैं श्रद्धा कपूर

सबसे ज्यादा फॉलोवर्स की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा श्रद्धा कपूर से आगे हैं। जल्द ही वे प्रियंका को भी पीछे कर सकती हैं। प्रियंका के 91.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं। श्रद्धा के 91.5 मिलियन फॉलोवर्स हो चुके हैं।

विराट कोहली नंबर-1

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीयों में विराट कोहली नंबर-1 हैं। उनके 270 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

ये खबर भी पढ़ें: रिलायंस जियो ने लॉन्च किया जियो टीवी प्लस एप, आप देख सकेंगे 800 से ज्यादा चैनल

15 अगस्त को रिलीज हुई थी स्त्री-2

15 अगस्त को श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री-2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये जमकर कमाई कर रही है। स्त्री-2 अब तक 200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article