Bigg Boss 18 का हिस्सा बनेंगी बड़े पर्दे की ये मशहूर एक्ट्रेस: श्रद्धा कपूर की हैं रिश्तेदार, इस दिन होगा शो का प्रीमियर

Bigg Boss 18:  रियलिटी शो बिग-बॉस 18 जल्द ही शुरू होने वाला है। इस शो का प्रीमियर 5 अक्टूबर को होगा, जिसमें सलमान खान फिर से होस्ट करेंगे।

shraddha kapoor

Bigg Boss 18:  रियलिटी शो बिग-बॉस 18 जल्द ही शुरू होने वाला है। इस शो का प्रीमियर 5 अक्टूबर को हो सकता है। इस शो सलमान खान फिर से होस्ट करेंगे। अक्टूबर के पहले हफ्ते से शुरू होने जा रहे शो में कंटेस्टेंट्स को लेकर नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं।

इस शो में कई कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ चुके हैं। हाल ही में एक और नाम सामने आया है। अब शो के साथ स्त्री उर्फ श्रद्धा कपूर की मौसी और एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे का नाम भी जुड़ रहा है।

publive-image

बता दें कि पद्मिनी कोल्हापुरे ने ऋषि कपूर, अनिल कपूर, राजेश खन्ना के साथ फिल्में की हैं। उन्होंने 'हम हैं लाजवाब', 'ड्रीम गर्ल', 'सत्यम शिवम सुंदरम', जैसी कई फिल्में की हैं।

क्या है बिग बॉस 18 की थीम?

हर सीजन की तरह इस बार भी बिग बॉस की थीम अलग और हटके रहने वाली है। इसके साथ ही पहले के सीजन से अलग रहेगी। इस सीजन की थीम टाइम ट्रैवल पर बेस्ड है, जिसका मतलब है कि प्रतियोगियों को इसी पर आधारित नियमों का पालन करना होगा।

इस शो का टीजर रिलीज कर दिया गया है।

श्रद्धा कपूर की मौसी और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे भी सलमान खान के इस शो में नजर आ सकती हैं। खबरों की मानें तो उन्हें मेकर्स ने अप्रोच किया है।

आपको बता दें पद्मिनी कोल्हापुरे दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर, राजेश खन्ना के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर चुकी हैं। इसके अलावा वो एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर के साथ भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने ‘हम हैं लाजवाब’,‘ड्रीम गर्ल’, ‘सत्यम शिवम सुंदरम’, ‘इंसाफ का तराजू’, ‘प्रेम रोग’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

Celebs Refused for Advertisement: कंगना रनौत से रणदीप हुड्डा तक, इन 6 स्‍टार्स ने ठुकराए करोड़ों के एड, ये है वजह

शो में नजर आएंगे ये कंटेस्टेंट

पद्मिनी कोल्हापुरे के अलावा इस सीजन में धीरज धूपर, करम राजपाल, करणवीर मेहरा समेत कई कंटेस्टेट्स के शामिल होने की खबर है।

नागिन शो की ये एक्ट्रेस आएंगी नजर

एक्ट्रेस निया शर्मा, बिग-बॉस 18 की पहली कन्फर्म कंटेस्टेंट बताई जा रही हैं। निया इन दिनों कलर्स पर प्रसारित हो रहे कॉमेडी-कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ्स' में नजर आ रही हैं।

निया शर्मा 'खतरों के खिलाड़ी-मेड इन इंडिया' शो को जीत चुकी हैं। वे एकता कपूर के शो नागिन में भी नजर आ चुकी हैं।

ये भी पढ़ें...Salman Khan: अजय की सिंघम अगेन नहीं, इस फिल्म में कैमियो करेंगे बॉलीवुड के दबंग सलमान खान

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article