Mango For Diabetes Patients: क्या डायबिटीज के मरीजों को आम से करना चाहिए परहेज? यहां जानें!

Mango For Diabetes Patients: डायबिटीज के मरीजों को कितना आम खाना चाहए, या नहीं खाना चाहिए जानें।डायबिटीज पेशेंट्स को आम खाने से क्या होता है।

Mango For Diabetes Patients

Mango For Diabetes Patients: गर्मियों में जब भी फलों की बात होती है, तो आम का जिक्र सबसे पहले आता है। 'फलों का राजा' कहा जाने वाला आम न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। लेकिन डायबिटीज के मरीजों के मन में अक्सर ये सवाल उठता है — क्या उन्हें आम खाना चाहिए या नहीं?

अगर आप भी मीठे आमों के शौकीन हैं और शुगर की वजह से इन्हें खाने से डरते हैं, तो आपके लिए एक राहत भरी खबर है।

Mango For Diabetes Patients:डायबिटीज में आम खाना मना नहीं है

डायबिटीज के मरीज आम खा सकते हैं, लेकिन सिर्फ सीमित मात्रा में। आम में प्राकृतिक शुगर (फ्रक्टोज) होता है, जो अगर ज्यादा मात्रा में लिया जाए तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप इसे संयम से खाएं।

क्यों बढ़ता है ब्लड शुगर?

आम में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अच्छी-खासी होती है। शरीर इन कार्ब्स को पचाकर शुगर में बदलता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल पर असर पड़ता है। अगर डायबिटिक मरीज बिना मात्रा का ध्यान रखे आम खा लें, तो ब्लड शुगर का स्तर तेजी से ऊपर जा सकता है।

कितना आम खाना है सुरक्षित?

अगर आप दिन में एक छोटा टुकड़ा या आधा आम खाते हैं, तो यह शरीर के लिए नुकसानदायक नहीं होता। बेहतर होगा कि इसे दिन के समय खाएं, खासकर खाने के साथ या उसके बाद, ताकि शुगर का असर थोड़ा कम हो। साथ ही, अपने डॉक्टर या डायटिशियन की सलाह लेना न भूलें।

आम के फायदे भी कम नहीं

आम सिर्फ मीठा ही नहीं होता, यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें पाए जाते हैं:

  • विटामिन A, C और B-कॉम्प्लेक्स (B12 को छोड़कर)
  • फाइबर, जो पाचन में मदद करता है।
  • एंटी-ऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनोल्स, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं।
  • पोटैशियम और मैग्नीशियम, जो ब्लड प्रेशर और हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

Aam Papad Recipe: गर्मियों में घर पर आसानी से ऐसे बनाएं आम पापड़, साल भर उठाएं लुत्फ

Aam Papad Recipe

Aam Papad Recipe: गर्मियों के मौसम में आम से बनने वाली चीजों का मजा ही कुछ और होता है। इन्हीं में से एक है आम पापड़, जिसे देखकर अक्सर लगता है कि इसे बनाना बहुत झंझट भरा है। लेकिन सच यह है कि इसकी रेसिपी बहुत आसान है और आप इसे घर पर बड़े आराम से बना सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article