Odisha: शादी समारोह में मटन की हुई कमी, लड़की पक्ष ने तोड़ी शादी, जानिए पूरा मामला

ओडिशा के संबलपुर से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक शादी समारोह के दौरान मटन की कमी हो गई....

Odisha: शादी समारोह में मटन की हुई कमी, लड़की पक्ष ने तोड़ी शादी, जानिए पूरा मामला

Odisha: ओडिशा के संबलपुर से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक शादी समारोह के दौरान मटन की कमी हो गई, जिससे दूल्हे पक्ष के लोग नाराज हो गए और बद्तमीजी करने लगे। फिर क्या था, लड़की पक्ष ने शादी तोड़ने का फैसला ले लिया है। आईए जानते है पूरी माजरा।

यह भी पढ़ें... KL Rahul: सर्जरी के बाद राहुल ने शुरू की ट्रेनिंग, निगाहें एशिया कप 2023 पर

मटन की कमी ने लिया झगड़े का रूप

जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के संबलपुर जिले के धामा इलाके में एक शादी समारोह का आयोजन किया गया था। बारात लेकर पहुंचे दूल्हे पक्ष ने समारोह में मटन की कमी होने की शिकायत की। दूल्हे पक्ष के अंतिम सात से आठ मेहमान मटन से अछूते रह गए थे।

दुल्हन ने शादी नहीं करने का लिया फैसला 

फिर क्या था, वे मटन की मांग करने लगे। दुल्हन के परिवार ने उस समय मटन की व्यवस्था करने में असमर्थता जताई, लेकिन वे नहीं माने। दूल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन के पिता के साथ बहस शुरू कर दिया। दूल्हे और उसके मेहमानों की हरकतों से परेशान होकर दुल्हन ने शादी नहीं करने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें...  Governor of the Year: RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को लंदन मिला सम्मान, जाने किस लिए हुआ चयन

घटना के बारे में बात करते हुए, दुल्हन ने बताया, “सब कुछ ठीक था। यहां तक कि मटन भी परोसा गया। लेकिन आखिरी छह या सात लोगों के खाने से पहले ही यह खत्म हो गया। फिर उन्होंने मेरे पिता पर कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए बहस शुरू कर दी।

दुल्हन ने आगे कहा, "मेरे माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने उनसे चुप रहने का आग्रह किया और चिकन और मछली की पेशकश करके उन्हें शांत करने की कोशिश की, लेकिन वे मटन की अपनी मांग पर अड़े रहे और हमारे साथ दुर्व्यवहार करने लगे।"

यह भी पढ़ें...  DU ADMISSION: डीयू के बैचलर प्रोग्राम में एडमिशन शुरू, जानें क्या है रजिस्ट्रेशन फीस

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article