Morena Shootout: मुरैना शूटआउट के मुख्य आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर, एक के पैर में लगी चोट

Morena Shootout: एमपी के मुरैना के लेपा गांव में 6 लोगों की गोली मारकर हत्या करने वाले दोनों मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के समय पुलिस को आरोपियों पर गोली चलानी पड़ी। जिसमें मुख्य आरोपी के अजीत के पैर में गोली लगी है।

Morena Shootout: मुरैना शूटआउट के मुख्य आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर, एक के पैर में लगी चोट

मुरैना। Morena Shootout:  एमपी के मुरैना के लेपा गांव में 6 लोगों की गोली मारकर हत्या करने वाले दोनों मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के समय पुलिस को आरोपियों पर गोली चलानी पड़ी। जिसमें मुख्य आरोपी के अजीत के पैर में गोली लगी है। वहीं एक और आरोपी भूपेंद्र के सिर में मामूली चोट आई है। आरोपी अजीत को पुलिस ने इलाज के लिए मुरैना रेफर किया है।

MP Weather: एमपी में पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर, 1 दर्जन जिलों में बारिश की संभावना

पुलिस ने बताया कि दोनों मुख्य आरोपी अजीत और भूपेंद्र पुलिस की गिरफ्त में हैं। महुआ पुलिस ने उन्हें अंबाह चिकित्सालय में प्राथमिक इलाज दिलाने के बाद मुरैना भेज दिया है। ताकि उनसे पूछताछ के साथ आगे की कार्रवाई की जा सके। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुछ दिन पहले लेपा गांव में ताबड़तोड़ गोलियां चला कर 6 लोगों की हत्या कर दी गई थी।

सोमवार को मास्टर माइंड पुष्पा हुई थी गिरफ्तार —

आपको बता दें बीते सप्ताह शुक्रवार को एमपी MP के मुरैना में हुए गोली कांड में 6 लोगों को मौत के घाट उतरवाने वाली मास्टर माइंड पुष्पा को पुलिस ने गिरफ्तार सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद 30 हजार का इनामी सोनू तोमर गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपियों पर इनाम राशि को 10 हजार से बढ़ाकर 30 हजार कर दिया गया था। आपको बता दें इस घटना में मारे गए 6 लोगों में से 3 की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि 3 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

Live Khargone Bus Accident: खरगौन हादसे पर बड़ा अपडेट, 2016 में खत्म हो चुका था बस का इन्श्योरेंस

क्या था मामला Morena Shootout

आपको बता दें शुक्रवार को लेपा गांव में जमीन विवाद और पुरानी रंजिश के चलते एक ही परिवार के 8 लोगों को गोली मारी गई थी। जिसमें पुष्पा अपने बेटे को एक—एक करके बता रही थी कि किस—किस को गोली मारनी है। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई थी। इस सनसनीखेज घटना का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें पुष्पा बेटे को हाथ से इशारा करके लोगों को मारने के लिए बता रही थी। वीडियो में हरी साड़ी पहने पुष्पा का बेटा अजीत एक—एक करके सबकों मौत के घाट उतारता भी दिख रहा था। आपको बता दें पुलिस ने इस मामले में कुल 9 लोगों को आरोपी बनाया था। जिसमें धीर सिंह और रज्जो देवी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article