शिवराज की टीम पहुंची पचमढ़ी, वादियों के बीच होगा 2023 का रोडमैप तैयार, जानिए

शिवराज की टीम पहुंची पचमढ़ी, वादियों के बीच होगा 2023 का रोडमैप तैयार, जानिए Shivraj's team reached Pachmarhi, roadmap for 2023 will be ready among the litigants, know

शिवराज की टीम पहुंची पचमढ़ी, वादियों के बीच होगा 2023 का रोडमैप तैयार, जानिए

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट के मंत्रियों समेत पचमढ़ी में चिंतन बैठक करने पहुंचे है। पूरी कैबिनेट शुक्रवार की शाम को बस से रवाना हुई है। 26 और 27 मार्च को मंत्री परिषद दो दिन तक चिंतन करेगी। इस चिंतन सेशन में आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के आइडिया पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही 2023 का रोडमैप भी यहीं पर तैयार किया जाने वाला है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट ​की 26 मार्च को सुबह 10 बजे चिंतन बैठक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन से शुरू हुई। चिंतन बैठक में दोनों दिन विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विषयों पर सत्र होंगे। शुक्रवार शाम को रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा था कि 'आज पूरी कैबिनेट दो दिन के चिंतन के लिए साथ में पचमढ़ी जा रही है। बीच में भी हम चिंतन की बैठकें करते रहते थे। पिछले दो साल कोविड की भयानक लहर के कारण काफी कठिन थे। लेकिन उन कठिन परिस्थितियों में भी कैबिनेट की पूरी टीम ने न केवल कोविड के कहर से जनता को सुरक्षित रखने का काम किया बल्कि प्रदेश के विकास के काम भी नहीं थमने दिए और जनकल्याणकारी कामों का भी बेहतर क्रियान्वयन किया। लेकिन अब हम आगे का रोडमैप बना रहे है।'

हर विषय पर आधे घंटे का प्रेजेंटेशन

शनिवार को अनुसूचित जनजाति समूह, अनुसूचित जाति वर्ग के विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों को रेत उपलब्ध कराने, लाडली लक्ष्मी योजना, राशन वितरण व्यवस्था, सीएम राइज योजना का प्रचार-प्रसार और क्रियान्वयन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की योजनाओं, जल जीवन मिशन, आवारा पशुओं की बेहतर व्यवस्था, गोवर्धन योजना आदि समस्याओं संबंधी विषय पर चर्चा होगी। शाम 7 बजे पहले दिन की बैठक का समापन किया जाएगा

चिंतन बैठक में दो दिन क्या...

26 मार्च शनिवार

  1. सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री का संबोधन।
  2. सुबह 10.30 बजे मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को पुन: शुरू करने के लिए समिति का प्रेजेंटेशन।
  3. 11 बजे कन्या विवाह योजना की विस्तृत प्रक्रिया और रूपरेखा के लिए समिति का प्रेजेंटेशन।
  4. दोपहर 12 बजे लाडली लक्ष्मी योजना की समिति का प्रेजेंटेशन एवं लाडली लक्ष्मी-2 पर चर्चा।
  5. दोपहर 12.30 बजे राशन वितरण की व्यवस्था प्रभावी रूप से जनता के समक्ष रखने हेतु समिति का प्रस्तुतिकरण।
  6. दोपहर 1 बजे सीएम राइज स्कूल के प्रभावी प्रचार-प्रसार और क्रियान्वयन के लिए समिति का प्रस्तुतिकरण।
  7. दोपहर 2.30 बजे लोक स्‍वास्‍थ्‍य एवं एवं परिवार कल्याण विभाग की योजना को प्रभावी तरीके से रखने के लिए समिति का प्रस्तुतिकरण।
  8. दोपहर 3 बजे जल-जीवन मिशन के क्रियान्वयन और सुप्रचारित करने के लिए समिति का प्रेजेंटेशन।
  9. दोपहर 3.30 बजे अनुसूचित जनजाति समूह के विषयों संबंधी योजना हेतु समिति का प्रेजेंटेशन।
  10. शाम 4 बजे अनुसूचित जाति समूह के विषयों संबंधी योजना हेतु समिति का प्रेजेंटेशन।
  11. शाम 4.30 बजे ओबीसी और सामान्य वर्ग के विषयों संबंधी योजना हेतु समिति का प्रेजेंटेशन।
  12. शाम 5 बजे प्रधानमंत्री आवास के मकानों के निर्माण के सुचारु क्रियान्वयन हेतु समिति का प्रेजेंटेशन।
  13. शाम 5.30 बजे सड़कों पर विचरण करने वाले पशुओं की बेहतर व्यवस्था के लिए समिति का प्रेजेंटेशन।
  14. शाम 6 बजे गोवर्धन योजना पर विचार हेतु समिति का प्रेजेंटेशन।
  15. शाम 6.30 बजे कर्मचारी संघों से उनकी समस्याओं पर बात करने हेतु समिति से चर्चा।
  16. शाम 7 बजे मुख्यमंत्री का संबोधन।

27 मार्च के कार्यक्रम

  1. सुबह 9 बजे दिनांक 3 से 11 जनवरी में विभागीय समीक्षा बैठक में मुख्‍यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रियान्‍वयन पर चर्चा।
  2. प्रात: 11 बजे विभागीय कार्यों, नवाचार एवं आगामी रणनीति पर चर्चा।
  3. दोपहर 3 बजे प्रभार के जिलों से संबंधित विषयों पर चर्चा।
  4. रात 6.30 बजे मुख्‍यमंत्री का समापन उद्बोधन।
  5. रात 7.30 बजे मुख्‍यमंत्री द्वारा प्रेस ब्रीफिंग।
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article