Advertisment

MP NEWS : Digvijaya Singh के घर अचानक पहुंचे Shivraj Singh Chouhan, अब वीडियो हो रहा वायरल!

author-image
Bansal news
MP NEWS : Digvijaya Singh के घर अचानक पहुंचे Shivraj Singh Chouhan, अब वीडियो हो रहा वायरल!

Digvijaya Singh के घर अचानक पहुंचे Shivraj Singh Chouhan, अब वीडियो हो रहा वायरल!

Advertisment

केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान शनिवार को अचानक पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मुलाकात करने उनके घर पहुंच गए... दोनों पूर्व मुख्य्मंत्रियों के बीच हुई इस मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है... इसमें शिवराज अपनी गाड़ी से नीचे उतरते हैं और दिग्विजय सिंह घर के गेट तक उन्हें रिसीव करने आते हैं... ये मुलाकात किसी भी तरह से सियासी नहीं थी.. खबर के मुताबिक शिवराज, दिग्विजय सिंह को अपने बेटे की शादी का निमंत्रण देने के लिए पहुंचे थे....इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी साधना सिंह भी मौजूद थीं। दिग्विजय सिंह को उन्होंने शादी में शामिल होने का न्यौता दिया.. शिवराज ने इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से भी मुलाकात की थी... इसके बाद वो दिग्विजय सिंह के घर पहुंचे... आपको बता दें कि शिवराज सिंह चौहान के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है... 14 फरवरी यानी वेलेन्टाइन डे वाले दिन उनके छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की शादी है... इसके लिए भोपाल के लेक व्यू स्थित एक नामी होटल की बुकिंग भी की जा चुकी है... कुणाल चौहान की सगाई, उनकी बचपन की दोस्त रिद्धि जैन से 23 मई 2024 को भोपाल में हुई थी...

Advertisment
चैनल से जुड़ें