Shivraj Singh Chauhan in Ujjain: उज्जैन पहुंचे सीएम शिवराज सिंह, पत्नी सहित किया पूजन

Shivraj Singh Chauhan in Ujjain: उज्जैन पहुंचे सीएम शिवराज सिंह, पत्नी सहित किया पूजन

बंसल न्यूज.उज्जैन। विजयादशमी के पावन पर्व पर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। यहां दोनों ने महाकाल बाबा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश-देश की प्रगति व उन्नति और जनता के कल्याण के लिए प्रार्थना की। वहीं उज्जैन में आयोजित बाबा महाकाल की दशहरा की सवारी एवं दशहरा मैदान में शमी पूजन किया।

उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण का उत्सव बुधवार से शुरू हो गया है। उत्सव के पहले दिन ही सीएम शिवराज सिंह चौहान उज्जैन पहुंचे और पत्नी साधना सिंह के साथ बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजन किया। उज्जैन में बाबा महाकाल दर्शन और पूजा-अर्चना की तस्वीरें सीएम ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर कीं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article