SHIVRAJ IN MP AUTO EXPO : ऑटो एक्सपो में शिवराज ने प्रदेश को बताया नं. 1,बोले जल्द आयेगी इलेक्ट्रिक व्हीकल पर नई नीति

हमारा लगातार निर्यात बढ़ रहा है। हम बाकी चीजों का एक्सपोर्ट तो कर ही रहे हैं। अब गेहूं का भी एक्सपोर्ट कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के बासमती राइस की सुगंध अमेरिका और कनाडा में धूम मचा रही है। गेहूं के उत्पादन में पंजा

SHIVRAJ IN MP AUTO EXPO : ऑटो एक्सपो में शिवराज ने प्रदेश को बताया नं. 1,बोले जल्द आयेगी इलेक्ट्रिक व्हीकल पर नई नीति

INDORE:मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर में कल से चल रहे ऑटो एक्सपो में पहुंचे यहां उन्होंने  गणमान्य जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों की उपस्थिति में इंदौर में दीप प्रज्वलन कर आज के कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में आंगे मुख्यमंत्री ने विभिन्न ऑटो निर्माता कंपनियों के व्हीकल उत्पादों को  जनप्रतिनिधियों औप  आये हुए अतिथियों की उपस्थिति में लॉन्च किया। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में अपना भाषण दिया और  यहां कई घोषणाएं की SHIVRAJ IN MP AUTO EXPO

देश में नंं. 1 बनेगा इंदौर

इंदौर स्वच्छता में पहले से नंबर वन हैं। हम क्लीन सिटी तो हैं ही अब ग्रीन सिटी बनने वाले हैं। अब ई-व्हीकल का उपयोग करके एक नया रिकॉर्ड इंदौर बनाएगा।यह केवल एक शो नहीं है। आज यहां नए वाहन लॉन्च किए गए हैं। जिनको लॉन्च किया उनकी बिक्री भी प्रारंभ हो गई है। यह इन्वेस्टमेंट की दिशा में एक नई क्रांति मध्यप्रदेश की धरती में हो रही है। मध्यप्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। 2021-22 में मध्यप्रदेश की ग्रोथ रेट 19.7% है जो हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा है। जीडीपी बढ़कर साढ़े ग्यारह लाख करोड़ हो गई है।देश की GDP में MP का योगदान 3.6% से बढ़कर 4.6% हो गया है। प्रति व्यक्ति आय 1.24 लाख हो गई है।SHIVRAJ IN MP AUTO EXPO

हमारा लगातार निर्यात बढ़ रहा है। हम बाकी चीजों का एक्सपोर्ट तो कर ही रहे हैं। अब गेहूं का भी एक्सपोर्ट कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के बासमती राइस की सुगंध अमेरिका और कनाडा में धूम मचा रही है। गेहूं के उत्पादन में पंजाब को पीछे छोड़ चुके हैंSHIVRAJ IN MP AUTO EXPO

कोविड में 40 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश

कोविड काल में पिछले दो सालों में 650 से ज्यादा उद्योग मध्यप्रदेश में आए हैं। 40 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश आया है।खेती, फूड प्रोसेसिंग में प्रदेश उन्नति कर रहा है। मई महीने में हम नई स्टार्टअप पॉॉलिसी ला रहे हैं। नौजवानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। यहां निवेश के लिए नया माहौल बना रहे हैं।आंगे बढ़ते हुए शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश अद्भुत प्रदेश है। हिंदुस्तान के हृदय में स्थित है। हमारे पास जमीन की पर्याप्त उपलब्धता है। पानी, बिजली, इन्फ्रा सबकुछ यहां है। पीथमपुर में दो लाख के आसपास लोग उद्योगों में काम करते हैं। यहां बाहर से जो भी आता है वह सभी के साथ घुल-मिल जाता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article