SHIVRAJ BIG NEWS: देशी गाय रखने वालों को मिलेंगे हर साल 10,800 रुपए ,सीएम की बड़ी घोषणा

SHIVRAJ BIG NEWS: देशी गाय रखने वालों को मिलेंगे हर साल 10,800 रुपए ,सीएम की बड़ी घोषणा

BHOPAL:  नवोन्वेषी कृषि' पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने कई जानकारियां देते हुए बताया कि,प्राक्रतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए  प्रदेश के हर गांव में एक किसान मित्र और एक किसान दीदी होगी, उनको हम ट्रेंड करेंगे। ट्रेनिंग के बाद उन्हें निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि किसान मित्र और किसान दीदी प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को प्रशिक्षण देंगे। इस साल जून तक प्रदेश के 5200 गांवों में प्राकृतिक खेती शुरू कर देंगे। यह पूर्णकालिक कार्यकर्ता पूरे ब्लॉक में प्राकृतिक खेती की ट्रेनिंग देकर किसानों को प्रेरित करने का काम करेंगे और जो किसान प्राकृतिक खेती करेंगे उन्हें गाइड करने का भी काम करेंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में किसान प्राकृतिक खेती करते हैं। मैंने भी कुछ भाग में इसे करना प्रारंभ किया है। धरती को बचाने के लिए प्राकृतिक खेती आवश्यक है। प्राकृतिक खेती के लिए कृषि किट में 75% की राशि राज्य सरकार देगी। किसानों को प्राकृतिक खेती में भी सब्सिडी मिले,इसके लिए प्रयास करेंगे।

SHIVRAJ BIG NEWS

देशी गाय रखने वालों को मिलेंगे 10 हजार से ज्यादा

प्राकृतिक खेती के लिए देसी गाय आवश्यक है। देसी गाय होगी, तो किसान जीवामृत और घन जीवामृत बना सकेगा। इसलिए हमने किसान को 900 रुपये प्रति माह देने का फैसला किया है। इस तरह एक वर्ष में किसान को कुल 10,800 रुपये मिलेंगे।SHIVRAJ BIG NEWS

कितने किसानों ने दिखाई रुचि

1 लाख 65 हजार किसानों ने प्राकृतिक खेती में रुचि दिखाई है, हम उन्हें सहयोग व प्रोत्साहित करेंगे। हम हर ब्लॉक में 5 पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं की नियुक्ति करेंगे, जो ट्रेनिंग देकर किसानों को प्राकृतिक खेती हेतु प्रेरित करेंगे। इसके लिए हम कार्यकर्ताओं को मानदेय भी देंगे।SHIVRAJ BIG NEWS

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article