Shivpuri News: तूफानी बारिश में सड़कों पर निकले मगमच्छ, लोगों ने कर डाली सवारी, रस्सी बांधकर खिंचाए फोटो

Shivpuri News: तूफानी बारिश में सड़कों पर निकले मगमच्छ, लोगों ने कर डाली सवारी, रस्सी बांधकर खिंचाए फोटो Shivpuri News: Crocodiles came out on the roads in stormy rain, people ride, took photos by tying ropes

Shivpuri News: तूफानी बारिश में सड़कों पर निकले मगमच्छ, लोगों ने कर डाली सवारी, रस्सी बांधकर खिंचाए फोटो

शिवपुरी। प्रदेश में लगातार मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। शिवपुरी समेत अन्य जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात बन रहे हैं। यहां मूसलाधार बारिश के बाद नदियों का पानी सड़कों पर बहता दिख रहा है। इसी पानी के साथ शहर की गलियों में मगरमच्छ भी आ गए हैं। बुधवार को यहां शहर की सड़क पर लोगों को एक मगरमच्छ दिखा। मगरमच्छ दिखते ही लोगों ने इसे उत्सव की तरह मना डाला। यहां मौजूद लोगों ने मगरमच्छ का मुंह रस्सी से बांधकर यहां लापरवाही दिखाते हुए उसके साथ सेल्फी लेना शुरू कर दिया है। दरअसल बुधवार को शहर के मीट मार्केट में एक 15 फीट का मगरमच्छ लोगों को सड़कों पर चलता नजर आया। जब युवाओं ने इसे देखा तो वन विभाग को सूचना देने की जगह खुद ही उसका मुंह बांधकर खेलने लगे। हालांकि बाद में जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मगरमच्छ को पकड़कर ले गई। बता दें कि बीते 7 दिनों में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से 3 मगरमच्छ मिल चुके हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह लापरवाही लोगों को भारी पड़ सकती है। अगर मगरमच्छ भीड़ को देखकर बेकाबू हो जाता है तो किसी की जान भी जा सकती है।

जारी है बारिश का सिलसिला...
प्रदेश में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। कई जिलों में मूसलाधार बारिश ने लोगों की जान जोखिम में डाल दिया है। कई जगह तेज बारिश के कारण घर गिर गए जिसमें कुछ लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 1600 लोगों को पानी फंसने के बाद रेस्क्यू किया गया। कई जिलों में भारी बारिश (Heavy Rain In MP) ने काफी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए सीएम शिवराज सिंह ने कई जगहों पर सेना की टीम भी उतारी है। हैलीकॉप्टर से लोगों का रेस्क्यू किया गया है। मंगलवार को एसडीईआरएफ, एनडीईआरएफ की टीम ने लगभग 1600 लोगों का रेस्क्यू किया है। ये सभी लोग बाढ़ के पानी में फंसे हुए थे। एयरफोर्स के पांच हेलीकॉप्टर्स ने ग्वालियर एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। यहां पहुंचे वायुसेना के जवानों को बाढ़ में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया है। सीएम शिवराज बाढ़ में फंसे लोगों का रेस्क्यू करने पर पूरी नजर बनाए रहे।

वहीं सीएम शिवराज सिंह ने बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि सतर्क रहें। प्रशासन आपकी चिंता कर रहा है। हर संभव मदद की जाएगी। बाढ़ में फंसे लोगों के राहत शिविर और भोजन की व्यवस्था की गई है। वहीं बांधों की अफवाह पर विराम लगाते हुए कहा कि परेशान न हों सभी बांध सुरक्षित हैं। अफवाहों पर ध्यान न दें। बता दें कि प्रदेश के शिवपुरी और श्योपुर (Shivpuri Me Badh) जिलों में बाढ़ के हालात काफी खराब हैं। इन दोनों जिलों में बादल काल बनकर बरसे हैं। यहां कई गांव बारिश की चपेट में आ गए हैं। शिवपुरी और श्योपुर (Shyopur Me Badh) में बीते दो दिनों में 800 मिमी (Flood In MP) बारिश देखने को मिली है। शिवपुरी जिले (Shivpuri Me Bhari Barish) के कई गांवों में पानी देखकर ऐसे लग रहा था मानो बादल फट गए हैं। शिवपुरी के बीछी गांव में तीन लोग पेड़ पर अटके थे, जिन्हें सुरक्षित निकाला गया हैं। वहीं एक मंदिर के पुजारी छत पर फंसे हुए थे जिन्हें रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाल लिया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article