Shivpuri News: बॉयफ्रेंड ने पहले गर्लफ्रेंड को मारी गोली, फिर खुद को उड़ाया; शव के पास मिली सिंदूर की डिब्बी

Shivpuri News: शिवपुरी में बॉयफ्रेंड ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड को गोली मारी और उसके बाद खुद भी सुसाइड कर लिया।

Shivpuri News: बॉयफ्रेंड ने पहले गर्लफ्रेंड को मारी गोली, फिर खुद को उड़ाया; शव के पास मिली सिंदूर की डिब्बी

Shivpuri News: शिवपुरी के अमोला थाना क्षेत्र के नारही गांव में एक प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली। प्रेमी जोड़े (Shivpuri News) की मौत कनपटी पर गोली लगने से हुई है।

दोनों की लाश ग्रामीणों ने सबसे पहले गड्डे में पड़ी देखी थी और तुरंत इसकी सूचना आमोला थाना पुलिस को दी थी। बता दे कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान एक देशी कट्टा और दो खाली कारतूस मिले थे।

इस मामले को गंभीरता को देखते हुए ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम को बुलिया गया था। जिसके बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूतों को इकट्ठा किया है। वहीं दोनों शवों को पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

सिर पर मारी गोली

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार (Shivpuri News) रविवार 28 अप्रैल को नारही गांव के रहने वाले रोहित शर्मा(22 साल) और इसी गांव की रहने वाली मुस्कान आदिवासी(19 साल) की लाशें खेत के गड्डे में पड़ी मिली थीं।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1784783770068963632

दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं प्रेमी जोड़े का शव गांव से आधा किलोमीटर दूर खेत में कुएं के लिए खोदे गए एक गड्डे में पड़ा मिला था। दोनों की मौत सिर में गोली लगने से हुई है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि दोनों की डेडबॉडी डिकम्पोज हो चुकी थीं। दोनों शव (Shivpuri News) के पास कट्टा और खाली कारतूस भी बरामद भी हुए हैं। वहीं मुस्कान के शव के ऊपर ही रोहित का शव था।

पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं पुलिस फिलहाल इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिरी रोहित और मुस्कान ने यह कदम क्यों और किन हालातों में उठाया होगा।

शव के पास मिला सिंदूर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शव के पास पुलिस को एक सिंदूर की डिब्बी मिली है। आपको बता दें कि रोहित शर्मा शनिवार शाम 4 बजे अपने घर से निकला था, जबकि मुस्कान भी उसी समय अपने घर से गई थी।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी भनक उनके परिवार वालों को लग गई थी। जिसके बाद माना जा रहा है इस कारण से दोनों ने यह कदम उठाया होगा।

ये भी पढ़ें- Gwalior Honeytrap Case: महिला ने 72 साल के बुजुर्ग को पहले मिलने बुलाया, फिर मांगे 10 लाख रुपये, करवाई रेप की FIR

ये भी पढ़ें- बेमेतरा में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराया तेज रफ्तार पिकअप वाहन, 8 लोगों की मौत, कई घायल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article