Advertisment

शिवसेना नेता सूर्यकांत महाडिक का निधन

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

मुंबई, 11 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र में शिवसेना के उप नेता और भारतीय कामगार सेना के अध्यक्ष सूर्यकांत महाडिक का सोमवार को निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

Advertisment

मुख्यमंत्री व शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने महाडिक के निधन पर शोक व्यक्त किया। ठाकरे के कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘ शिवसेना के उप नेता और भारतीय कामगार सेना के अध्यक्ष सूर्यकांत महाडिक के निधन की खबर से दुखी हूं। उन्होंने भारतीय कामगार सेना के जरिए अनगिनत श्रमिकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उनके परिवार को इस क्षति से उबरने की शक्ति मिले। हृदय से श्रद्धांजलि।’’

भाषा स्नेहा प्रशांत

प्रशांत

Advertisment
चैनल से जुड़ें