Advertisment

शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाविकों के स्वदेश वापसी की घोषणा पर प्रसन्नता जतायी

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

मुंबई, 11 जनवरी (भाषा) शिवसेना की राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र की इस घोषणा पर सोमवार को प्रसन्नता जतायी कि चीन में फंसे 23 नाविक 14 जनवरी को स्वदेश पहुंचेंगे।

Advertisment

चतुर्वेदी ने कहा कि वह इस मुद्दे को लंबे समय से केंद्र के साथ उठा रही हैं और इस नवीनतम घटनाक्रम से उन्हें ‘‘अत्यंत प्रसन्न्ता’’ हुई है।

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री मनसुख मांडविया ने गत नौ जनवरी को कहा था कि जहाज एमवी जग आनंद पर सवार भारतीय चालक दल के 23 सदस्य 14 जनवरी को भारत पहुंचेंगे।

उन्होंने यह भी कहा था कि 16 भारतीय चालक दल के सदस्यों वाला एक अन्य जहाज एमवी अनास्तसिया भी 20 सितम्बर से चीन के काओफेदियन बंदरगाह पर है। यह जहाज कोर्गो जारी होने के इंतजार में है।

Advertisment

चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘मैं विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ दो जहाजों, जग आनंद और अनास्तसिया पर जुलाई 2020 से चीन में फंसे हमारे भारतीय नाविकों को वापस लाने का मुद्दा उठाती रही हूं। जग आनंद और अनास्तसिया के नाविकों को लेकर (यह मुद्दा) उसके निष्कर्ष पर पहुंचने से मुझे बहुत खुशी हुई है।’’

भाषा. अमित माधव

माधव

Advertisment
चैनल से जुड़ें