sheetala ashtamee 5 April: मां शीतला का भक्त करेंगे पाठ, मन को शीतल करेगा मां का आर्शीवाद…

भोपाल। चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को शीतला अष्टमी का व्रत किया जाता है। sheetala ashtamee 5 april 2021 मां शीतला ठंडक प्रदान करती हैं व शांति देती हैं। इसलिए इस व्रत को शीतला अष्टमी व्रत कहा जाता है। इस वर्ष यह त्योहार 5 अप्रैल को मनाया जाएगा। लोग एक दिन पहले यानि 4 अप्रैल को बासी खाना बनाएगे।
नहीं जलता चूल्हा
पंडित रामगोविन्द शास्त्री के अनुसार 5 अप्रैल को पड़ने वाले इस त्योहार को घर में चूल्हा नहीं जलता और न ही भोजन बनता। एक दिन पहले भोजन बनाते हैं इस दिन बासे भोजन का भोग मां शीतला को लगाया जाता है क्योंकि मां शीतला ठंडक प्रदान करती हैं इसलिए इस दिन उन्हें ठंडा भोजन खिलाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि जिन्हें चेचक होता है उसकी गर्मी की शांति हेतु शीतला माता को जल चढ़ाया जाता है। शीतलाष्टक पाठ करने से शीतला माता प्रसन्न होती हैं।
ऐसे करें मां शीतला का ध्यान
वन्देऽहं शीतलां देवीं रासभस्थां दिगम्बराम्।
मार्जनी कलशोपेतां शूर्पालंकृत मस्तकाम्।।