हॉस्पिटल में एडमिट हुए शत्रुघ्न सिन्हा: शादी के 5 दिन बाद पिता को देखने अस्पताल पहुंचे सोनाक्षी- जहीर

Sonakshi Sinha: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से हाल ही में शादी कर ली है। सोनाक्षी और जहीर को बहुत ट्रोल किया गया।

हॉस्पिटल में एडमिट हुए शत्रुघ्न सिन्हा: शादी के 5 दिन बाद पिता को देखने अस्पताल पहुंचे सोनाक्षी- जहीर

हाइलाइट्स

  • अस्पताल में भर्ती हुए शत्रुघ्न सिन्हा
  • सोनाक्षी- जहीर पहुंचे हॉस्पिटल
  • 23 जून को शादी के बंधन में बंधे थे सोनाक्षी-जहीर

Sonakshi Sinha: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से हाल ही में शादी कर ली है। इस शादी के लिए सोनाक्षी और जहीर का बहुत विरोध किया गया।

सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) की शादी से पहले उनके पिता और भाई की तरफ से आई प्रतिक्रिया से लगा कि वे इस शादी से खुश नहीं हैं। हालांकि, बाद में शत्रुघ्न सिन्हा बेटी सोनाक्षी की शादी में खुशी-खुशी शामिल हुए।

हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट हुए सोनाक्षी-जहीर

https://twitter.com/filmfare/status/1806633049108472059

सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) और जहीर की शादी को करीब 5-6 दिन ही बीते हैं। इसी बीच कपल कोकिलाबेन हॉस्पिटल से निकलते हुए स्पॉट किए गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में एडमिट हुए हैं।

हॉस्पिटल में क्यों एडमिट हुए शत्रुघ्न सिन्हा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा अपने रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं। हालांकि, उनकी सेहत को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव और उसके तुरंत बाद बेटी सोनाक्षी की शादी के बीच वे बहुत भाग दौड़ में रहे।

इस वजह से उनपर फिजिकली और मेंटली बहुत प्रेशर रहा है, जिस वजह से वे रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए है। बताया जा रहा है कि उनकी तबियत पूरी तरह से ठीक है।

सोनाक्षी ने 23 जून को की थी शादी

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने एक्टर जहीर इकबाल से 23 जून को शादी की थी। दोनों 7 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने 23 जून को कोर्ट मैरिज की थी। कपल ने शादी में बेहद सिंपल लुक रखा था। उन्होंने अपनी मां पूनम सिन्हा की ऑफ वाइट साड़ी पहनी थी।

sonakshi-zaheer

उसके बाद शादी का रिसेप्शन रखा गया था, जिसमें सोनाक्षी ने सुर्ख लाल साड़ी, चूड़ा और मांग में सिंदूर भर कर साधारण लुक रखा था।

आजकल के बच्चे परमिशन कहां लेते हैं: शत्रुघ्न सिन्हा

सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) की शादी से पहले जब सामने आया था कि वे जल्द ही जहीर इकबाल से शादी कर सकती हैं, तब शत्रुघ्न सिन्हा के एक बयान ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था।

शत्रुघ्न सिन्हा से जब सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) की शादी की खबरों को लेकर सवाल किया गया, तब उन्होंने कहा था कि- आजकल के बच्चे परमिशन कहां लेते हैं, वो तो बस जानकारी देते हैं।

इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने मीडिया से कहा था कि वे फिलहाल दिल्ली में है। उन्होंने कहा था कि वे सोनाक्षी की शादी के बारे में कुछ नहीं जानते हैं, उन्हें भी मीडिया से ही जानकारी मिली है।

उन्हें हमेशा मेरा आशीर्वाद मिलेगा: शत्रुघ्न 

शत्रुघ्न सिन्हा के इस बयान के बाद सोनाक्षी को बहुत ट्रोल किया गया। हालांकि, उसके कुछ समय बाद शत्रुघ्न सिन्हा का एक और बयान सामने आया था। दरअसल, सोनाक्षी की शादी का वेडिंग कार्ड लीक हो गया था, जिसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी की शादी को लेकर रिएक्शन दिया था।

इस दौरान उन्होंने कहा था कि वे सोनाक्षी की शादी की खबरों की न ही पुष्टि कर रहे हैं और न ही खंडन कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि अगर बेटी की शादी की खबरें सच हैं तो वो एक खुश पिता होंगे।

साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि चाहे वो चाहे किसी से भी शादी करे, परिवार उसका सपोर्ट करेगा, 'मैं न तो उनकी शादी की खबर की पुष्टि कर रहा हूं और न ही खंडन, समय ही बताएगा, उन्हें हमेशा मेरा आशीर्वाद मिलेगा'।

ये भी पढ़ें...Shraddha Kapoor Ride: अपने 4 करोड़ के रथ में श्रद्धा कपूर ने की नाइट राइड, देखें तस्वीरें

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article