Shardiya Navratri 2025: इस बार 10 दिन की क्यों हैं शारदीय नवरात्रि, कौन सी तिथि होगी डबल, क्या है स्थापना का शुभ-मुहूर्त

Shardiya Navratri 2025: इस बार 10 दिन की क्यों हैं शारदीय नवरात्रि, कौन सी तिथि होगी डबल, क्या है स्थापना का शुभ मुहूर्त shardiya-navratri-2025-start-end-date-tithi-kalash-sthapna-shubh-muhurat-dussehra-vishesh-yog-astrology-hindi-news-pds

Shardiya-Navratri-2025

Shardiya-Navratri-2025

Shardiya Navratri 2025 Start End Date Kalash Sthapna Shubh Muhuat: पितृपक्ष चल रहे हैं। इसकी समाप्ति के साथ ही शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो जाएगी। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर से होगी। जिसकी समाप्ति 2 अक्टूबर को दशहरा (Dussehra 2025 Date)  के साथ होगी। इस बार मैया गज पर सवार होकर आएंगी। हाथी की सवारी आर्थिक लाभ के योग बनाती है, इस बार की शारदीय नवरात्रि में और क्या क्या खास होने वाला है चलिए जानते हैं।

मैया इस बार हाथी पर सवार होकर जा रही हैं। जो धन लाभ कराएंगीं।

इस दिन से शुरू हो रही हैं शारदीय नवरात्रि

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस बार क्वांर के महीने में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर से होने जा रही है। जिसकी समाप्ति 2 अक्टूबर को विसर्जन के साथ होगी। इसी दिन विजया दशमी हैं। यानी इस दिन मां दुर्गा की विदाई हो जाएगी।

दशहरा पर ग्रहों का विशेष योग

[caption id="attachment_509615" align="alignnone" width="859"]Grah Yog Grah Yog[/caption]

हिन्दू पंचांग के अनुसार 2 अक्टूबर विजयादशमी के लिए आश्विन शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, श्रवण नक्षत्र, सुकर्मा योग, तैतिल करण, रहेगा। जो इस दिन को खास बनाएगा। इस दिन राहुकाल 01:58 पी एम से 03:27 पी एम तक रहेगा।

इस बार चतुर्थी दो दिन

इस बार की शारदीय नवरात्रि नौ नहीं बल्कि चार दिन की आएंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार चतुर्थी तिथि दो दिन रहेगी। दुर्गाष्टमी कुलपूजन मंगलवार 30 सितंबर को पड़ेगी। इसके बाद नवमीं पूजन एक अक्टूबर को होगा।

कलश और घट स्थापना शुभ मुहूर्त

publive-image

यदि आप घर पर कलश स्थापना करने वाले हैं तो इसके लिए आपको शुभ मुहूर्त पता होना चाहिए। इसमें कलश स्थापना मुहूर्त (घटस्थापन)

22 सितंबर को उ. फाल्गुनी नक्षत्र में स्थापना मुहूर्त

वृषभ लग्न में पूजा और स्थापना मुहूर्त तालिका

समय अवधिमुहूर्त प्रकारविवरण / विशेषता
सुबह 6:00 – 7:30अमृत चौघड़ियाअत्यंत शुभ समय, वृषभ लग्न में
सुबह 6:30 – 10:30शुभ चौघड़ियासामान्य शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ
सुबह 6:00 – 12:22स्थिर लग्न + अभिजीत मुहूर्तस्थापना, पूजन व शुभ कार्य हेतु उत्तम
देर रात तकस्थापना की प्रक्रिया चल सकती है

देर रात तक चलेगी स्थापना

हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रतिपदा तिथि 21 सितंबर की रात 1:22 से शुरू होकर 22 सितंबर की रात 1 बजे तक रहेगी। इसलिए प्रतिमाओं की स्थापना रात तक होती रहेगी।

शारदीय नवरात्रि की तिथियां

तिथिवारतिथि/दिवस
22 सितंबररविवारपरमा
23 सितंबरसोमवारदोज
24 सितंबरमंगलवारतीज
25 सितंबरबुधवारचौथ
26 सितंबरशुक्रवारचौथ
27 सितंबरशनिवारपंचमी
28 सितंबररविवारषष्ठी
29 सितंबरसोमवारसप्तमी
30 सितंबरमंगलवारअष्टमी
1 अक्टूबरबुधवारनवमी
2 अक्टूबरगुरुवारदशमी (दशहरा)
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article