Shardiya Navratri 2025 Date Colour: नवरात्रि 22 सितंबर से, किस दिन किस रंग के कपड़े पहनना होता है शुभ, जानें लकी कलर

Shardiya Navratri 2025 Date Colour: नवरात्रि 22 सितंबर से, किस दिन किस रंग के कपड़े पहनना होता है शुभ, जानें लकी कलर shardiya-navratri-2025-colours-with-date-october-navratri-ke-nau-rang-astrology-lucky-colour-hindi-news-pds

Shardiya-Navratri-2025-Date-Colour

Shardiya-Navratri-2025-Date-Colour

Shardiya Navratri 2025: मां दुर्गा की आराधना का पर्व 22 सितंबर सोमवार से शुरू हो रहा है। इस​की समाप्ति 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के साथ होगी। नौ राात्रि के नौ दिनों का अपना अलग महत्व होगा। ऐसे में चलिए ज्योतिष के अनुसार जानते हैं कि नौ रात्रि के नौ दिन के अलग अलग रंग क्या हैं। किस दिन कौन सा रंग पहनना शुभ होता है।

नवरात्रि क्या है?

नवरात्रि का अर्थ है ‘नौ रातें’। यह पर्व देवी दुर्गा और उनकी नौ शक्तियों (नवदुर्गा) को समर्पित होता है। अश्विन मास में आने वाला यह पर्व उपवास, पूजा, गरबा-डांडिया और भक्तिभाव से पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। लोग पूरी श्रृद्धा के साथ माता रानी की भक्ति में लीन रहते हैं।

नवरात्रि में नौ दिन के नौ रंग

तारीखतिथिदेवी का स्वरूपमहत्वदिन का रंग
22 सितंबर (सोमवार)प्रतिपदाशैलपुत्रीघटस्थापना, शक्ति का आरंभसफेद
23 सितंबर (मंगलवार)द्वितीयाब्रह्मचारिणीतप व भक्ति का प्रतीकलाल
24 सितंबर (बुधवार)तृतीयाचंद्रघंटाशौर्य और शांतिरॉयल ब्लू
25 सितंबर (गुरुवार)चतुर्थीकूष्मांडास्वास्थ्य और समृद्धिपीला
26 सितंबर (शुक्रवार)पंचमीस्कंदमातासंतान और परिवार का कल्याणहरा
27 सितंबर (शनिवार)षष्ठीकात्यायनीविवाह बाधा दूर करती हैंस्लेटी (ग्रे)
28 सितंबर (रविवार)सप्तमीकालरात्रिबुरी शक्तियों का नाशनारंगी
29 सितंबर (सोमवार)अष्टमीमहागौरीशांति और पवित्रता, कन्या पूजनमोरपंखी हरा
30 सितंबर (मंगलवार)नवमीसिद्धिदात्रीज्ञान व सिद्धि की दात्रीगुलाबी
2 अक्टूबर (गुरुवार)दशमीविजयादशमीअच्छाई की बुराई पर जीत

इस दिन से शुरू हो रही हैं शारदीय नवरात्रि

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस बार क्वांर के महीने में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर से होने जा रही है। जिसकी समाप्ति 2 अक्टूबर को विसर्जन के साथ होगी। इसी दिन विजया दशमी हैं। यानी इस दिन मां दुर्गा की विदाई हो जाएगी।

दशहरा पर ग्रहों का विशेष योग

Grah Yog
Grah Yog

हिन्दू पंचांग के अनुसार 2 अक्टूबर विजयादशमी के लिए आश्विन शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, श्रवण नक्षत्र, सुकर्मा योग, तैतिल करण, रहेगा। जो इस दिन को खास बनाएगा। इस दिन राहुकाल 01:58 पी एम से 03:27 पी एम तक रहेगा।

इस बार चतुर्थी दो दिन

इस बार की शारदीय नवरात्रि नौ नहीं बल्कि चार दिन की आएंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार चतुर्थी तिथि दो दिन रहेगी। दुर्गाष्टमी कुलपूजन मंगलवार 30 सितंबर को पड़ेगी। इसके बाद नवमीं पूजन एक अक्टूबर को होगा।

कलश और घट स्थापना शुभ मुहूर्त

 

यदि आप घर पर कलश स्थापना करने वाले हैं तो इसके लिए आपको शुभ मुहूर्त पता होना चाहिए। इसमें कलश स्थापना मुहूर्त (घटस्थापन)

22 सितंबर को उ. फाल्गुनी नक्षत्र में स्थापना मुहूर्त

वृषभ लग्न में पूजा और स्थापना मुहूर्त तालिका

समय अवधिमुहूर्त प्रकारविवरण / विशेषता
सुबह 6:00 – 7:30अमृत चौघड़ियाअत्यंत शुभ समय, वृषभ लग्न में
सुबह 6:30 – 10:30शुभ चौघड़ियासामान्य शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ
सुबह 6:00 – 12:22स्थिर लग्न + अभिजीत मुहूर्तस्थापना, पूजन व शुभ कार्य हेतु उत्तम
देर रात तकस्थापना की प्रक्रिया चल सकती है

 

देर रात तक चलेगी स्थापना

हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रतिपदा तिथि 21 सितंबर की रात 1:22 से शुरू होकर 22 सितंबर की रात 1 बजे तक रहेगी। इसलिए प्रतिमाओं की स्थापना रात तक होती रहेगी।

शारदीय नवरात्रि की तिथियां

तिथिवारतिथि/दिवस
22 सितंबररविवारपरमा
23 सितंबरसोमवारदोज
24 सितंबरमंगलवारतीज
25 सितंबरबुधवारचौथ
26 सितंबरशुक्रवारचौथ
27 सितंबरशनिवारपंचमी
28 सितंबररविवारषष्ठी
29 सितंबरसोमवारसप्तमी
30 सितंबरमंगलवारअष्टमी
1 अक्टूबरबुधवारनवमी
2 अक्टूबरगुरुवारदशमी (दशहरा)

यह भी पढ़ें: 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article