Advertisment

Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि की तिथि को लेकर न हों कंफ्यूज, यहां जानें पंचमी अष्टमी, नवमीं की सही तिथि

Shardiya Navratri 2024 Date: शारदीय नवरात्रि की तिथि को लेकर न हों कंफ्यूज, यहां जानें अक्टूबर (October) में कब से हैं शारदीय नवरात्रि

author-image
Preeti Dwivedi
Shardiya Navratri 2024 Date

Shardiya Navratri 2024 Date

Shardiya Navratri 2024 Date Ghat Sthapna Muhurat: पितृपक्ष चल रहे हैं। इसके बाद मां दुर्गा की आराधना का पर्व शुरू हो जाएगा। 2 अक्टूबर को पितृपक्ष की समाप्ति के बाद से शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाएगी।

Advertisment

इस साल शारदीय नवरात्रि कब से शुरू (Shardiya Navratri 2024 kab se hain) हो रही हैं, पंचमी तिथि (Navratri Panchami Tithi kab hai) कब आएगी। क्या इस बार अष्टमी और नवमीं तिथि एक साथ होगी। जानते हैं इस खबर में।

इस साल शारदीय नवरात्रि कब से हैं

अगर आप भी शारदीय नवरात्रि की तिथि (Shardiya Navratri Tithi in Hindi News) को लेकर कंफ्यूज हैं तो आपको बता दें 2 अक्टूबर को पितृमोक्ष अमावस्या है।

इसके दूसरे दिन से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो जाएगी। जो पूरे 10 दिन चलेंगे। इस बार नौरात्रि पूरे नौ दिन की होगी। दसवें दिन दशहरा होगा।

Advertisment

महा अष्टमी और नवमीं तिथि एक साथ (Shardiya Navratri Maha Ashtami or Navmi Tithi kab hai) 

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार इस बार शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर गुरुवार को होने जा रही है। इसके इस बार दो पंचमी आएंगी। इसके अलवा अष्टमी और नवमी तिथि (Navratri Ashtami or Navratri Tithi 2024) एक साथ होगी।

इस बार दो पंचमी तिथि

इस बार पंचमी तिथि दो दिन रहेगी। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि पंचमी सूर्योदय पर आएगी और सूर्योदय पर ही समाप्त होगी। ऐसे में पंचमी तिथि 7 और 8 अक्टूबर दोनों दिन रहेगी।

Advertisment

इस बार 10 दिन की शारदीय नवरात्रि

आपको बता दें इस बार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर से हो रही है जिनकी समाप्ति 12 अक्टूबर (Shardiya Navratri End Date) शनिवार को होगी।

इस बार की दसों तिथियों में दो तिथियों के घटने बढ़ने के कारण ऐसा हो रहा है।

घर पर घट स्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त (Navratri 2024 Ghat Sthapna Muhurat) 

Advertisment

सुबह का चौघड़िया लग्न: 6 बजे से 07:30

सुबह का पहला स्थिर लग्न मुहूर्त: 9:25 से 11:41 तक

पंडालों के लिए घट स्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त 

दोपहर का दूसरा स्थिर लग्न: 03:35 से 05:05 तक

रात का तीसरा स्थिर लग्न: रात 8:15 से 10:0 तक

यह भी पढ़ें:

Shardiya Navratri 2024: इस बार की शारदीय नवरात्रि होंगीं बेहद खास, अष्टमी-नवमीं तिथि एक साथ, दो दिन के लिए आएगी पंचमीं

vrat-tyohar Shardiya Navratri 2024 Date Shardiya Navratri 2024 Tithi in Hindi shardiya navratri 2024 kab se hai gher or jhanki ke liye ghat sthapna ka shubh muhurat october vrat tyohar news in hindi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें