Shardiya Navratri 2023: मां दुर्गा को नौ दिन लगाएं ये नौ तरह के भोग, प्रसन्न होंगी मां, मिलेगी कृपा

Shardiya Navratri 2023: मां दुर्गा को नौ दिन लगाएं ये नौ तरह के भोग, प्रसन्न होंगी मां, मिलेगी कृपा

Shardiya Navratri 2023: मां दुर्गा को नौ दिन लगाएं ये नौ तरह के भोग, प्रसन्न होंगी मां, मिलेगी कृपा

Shardiya Navratri 2023 Bhog: 14 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या के बाद 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत होने जा रही है। सभी भक्त तरह-तरह से माता रानी को प्रसन्न करने में लग जाएंगे। ​यदि आप भी मां दुर्गा को प्रसन्न करना चाहते हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं नवरात्रि के नौ दिनों के नौ भोग। चलिए जानते हैं किस दिन माता रानी को कौन सा भोग लगाना चाहिए।

Shardiya Navratri 2023: इस दिन से शुरू हो रही हैं शारदीय नवरात्रि, नवमी-द​शहरा एक साथ, यहां देखें स्थापना का सही मुहूर्त

1. पहले दिन मॉं शैलपुत्री को लगाएं ये भोग

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन मां शैलपुत्री को कलाकंद का भोग लगाना चाहिए। अगर कलाकंद उपलब्ध नहीं है तो गाय के दूध से बनी मिठाई भी माता रानी को चढ़ाई जा सकती है।

2. दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को लगाएं ये भोग

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित होता है। यानि इस दिन मां के ब्रहृमचारिणी स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दिन अगर माता रानी को शक्कर से बने पंचामृत का भोग लगाया जाए तो मां प्रसन्न होती हैं। इस प्रसाद को सभी भक्तों में भी बांटा जाता है।

Weekly Lucky Date 2023: मेष, कर्क, तुला और मकर राशि के जातकों को शारदीय नवरात्रि का पहला दिन होगा बेहद शुभ, बनेंगे ये काम

3. तीसरा दिन मां चंद्र घण्टा को लगाएं ये भोग

नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित है और इस दिन दूध से बनी बर्फी का भोग लगाना शुभ होता है।

4. चौथा दिन मां कुष्मांडा को लगाएं ये भोग

शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। इस दिन अगर मां को माल पुआ का भोग लगाए जाए तो मां प्रसन्न होती हैं।

5. पांचवा दिन मां स्कंद माता को लगाएं ये भोग

मां स्कंद माता को केला बहुत पसंद है। इसलिए नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंद माता को केले का भोग जरूर लगाना चाहिए।

Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि में मां दुर्गा सप्तशति पाठ करने के क्या हैं नियम, भूलकर भी न करें ये भूल

6. छठा दिन मां कात्यायनी को लगाएं ये भोग

नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी का पूजन होता है। इसलिए मां कात्यायनी को प्रसन्न करने के लिए पान का भोग जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है।

7. सातवां दिन मां कालरात्रि को लगाएं ये भोग

वहीं नवरात्रि के सातवें दिन मां के सातवें रूप मां काल रात्रि की पूजा की जाती है। कहते हैं मां को गुड़ बहुत पसंद है। इन्हें गुड़ की बनी मिठाई का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है।

8. आठवां दिन मां महागौरी को लगाएं ये भोग

नवरात्रि के अष्टमी तिथि के दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन नारियल के बर्फी का भोग लगाने से माता शुभ माना जाता है।

9. नौवा दिन मां सिद्धिदात्री को लगाएं ये भोग

नवरात्रि के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन मां सिद्धिदात्री को सूजी की हलवा का भोग लगाना चाहिए। इसके अलावा कहा जाता है कि मां पुरी और काले चने का भोग लगाने से खुश होती हैं।

Shardiya Navratri 2023: 15 अक्टूबर से शुरू हो रही हैं शारदीय नवरात्रि, जान लें कलश स्थापना के नियम, महत्व, दिशा, मुहूर्त

Shardiya Navratri 2023, maa durga bhog, get blessings, navratri ke bhog, news in hindi, tips, bansal news

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article