Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि में करना न भूलें मां दुर्गा के 10 सबसे शक्तिशाली मंत्र, दूर होगी हर बाधा, जानें तरीका

Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि में करना न भूलें मां दुर्गा के 10 सबसे शक्तिशाली मंत्र, दूर होगी हर बाधा, जानें तरीका

Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि में करना न भूलें मां दुर्गा के 10 सबसे शक्तिशाली मंत्र, दूर होगी हर बाधा, जानें तरीका

Shardiya Navratri 2023: 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही हैं। भक्त शक्ति की भक्ति में लीन हो जाएंगे। जीवन की समस्याओं को दूर करने के लिए भक्त हर जतन करने की कोशिश करेंगे। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं मां शरदा के 10 सबसे शक्तिशाली मंत्र (Maa Sharda ke Shaktishali Mantra)कौन से हैं। जो आपके जीवन की हर बाधा को दूर करेंगे।

ये हैं मां दुर्गा के 10 सबसे शक्तिशाली मंत्र

1. सुयोग्य जीवन साथी के लिए

माता रानी के इस सिद्ध मंत्र से सुंदर और सुयोग्य जीवन साथी पाने की इच्छा पूरी होती है।

पत्नीं मनोरमां देहि नोवृत्तानुसारिणीम्।

तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम्॥

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए घर के मंदिर का रंग, दीपावली से पहले जरूर कराएं ये कलर

2. गुणवान और शक्ति बढ़ाने के लिए

कहा जाता है कि नवरात्रि में इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति गुणवान और शक्तिशाली बनता है।

सृष्टिस्थितिविनाशानां शक्ति भूते सनातनि।

गुणाश्रये गुणमये नारायणि नमोऽस्तु ते।।

3. जीवन में प्रसन्नता के लिए

जीवन में खुशियां चाहते हैं तो नवरात्रि में इस सिद्ध मंत्र का जप करें।

प्रणतानां प्रसीद त्वं देवि विश्वार्तिहारिणि।

त्रैलोक्यवासिनामीडये लोकानां वरदा भव।।

4. आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए

आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए नवरात्रि में माता के इस सिद्घ मंत्र का जप करें।

दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तोः।

सवर्स्धः स्मृता मतिमतीव शुभाम् ददासि।।

Octorber Panchak 2023: अक्टूबर में इस दिन से शुरू हो रहे हैं पंचक, इस दिन होंगे समाप्त

5. संतान सुख के लिए

संतान सुख पाना चाहते हैं, तो नवरात्रि में इस मंत्र का जप करें।

सर्वाबाधा वि निर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वितः।

मनुष्यो मत्प्रसादेन भवष्यति न संशय॥

6.संकट से बचने के लिए

नवरात्रि में देवी दुर्गा के इस मंत्र का जप करें। इससे जीवन की सभी समस्याएं खत्म हो सकती है।

शरणागतदीनार्तपरित्राणपरायणे।

सर्वस्यार्तिहरे देवि नारायणि नमोऽस्तु ते।।

Shardiya Navratri 2023: इस दिन से शुरू हो रही हैं शारदीय नवरात्रि, नवमी-द​शहरा एक साथ, यहां देखें स्थापना का सही मुहूर्त

7. ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए

ऐश्वर्य से भरपूर जीवन जीना चाहते हैं, तो मां दुर्गा के इस सिद्ध मंत्र का जप करें।

ऐश्वर्य यत्प्रसादेन सौभाग्य-आरोग्य सम्पदः।

शत्रु हानि परो मोक्षः स्तुयते सान किं जनै।।

8. मोक्ष प्राप्ति के लिए

मोक्ष प्राप्ति के लिए नवरात्रि में देवी के इस मंत्र का जप करें।

सर्वस्य बुद्धिरुपेण जनस्य हृदि संस्थिते।

स्वर्गापवर्गदे देवि नारायणि नमोऽस्तु ते।

Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि में मां दुर्गा सप्तशति पाठ करने के क्या हैं नियम, भूलकर भी न करें ये भूल

9. सभी सिद्धियों की प्राप्ति के लिए

नवरात्रि के इस मंत्र के जाप से सभी सिद्धियों की प्राप्ति होती है।

दुर्गे देवि नमस्तुभ्यं सर्वकामार्थसाधिके। मम सिद्धिमसिद्धिं वा स्वप्ने सर्वं प्रदर्शय।।

10. आकर्षित शक्ति बढ़ाने के लिए

कहा जाता है कि माता रानी के इस सिद्ध मंत्र से व्यक्ति में आकर्षण क्षमता आ जाती है, जिससे आप अपनी बातों और व्यक्तित्व से लोगों को आकर्षित करने में कामयाब हो सकते हैं।

ॐ महामायां हरेश्चैषा तया संमोह्यते जगत्, ज्ञानिनामपि चेतांसि देवि भगवती हिसा।

बलादाकृष्य मोहाय महामाया प्रयच्छति।।

दुर्गा मंत्र का जाप कैसे करें

  • दुर्गा मंत्रों के जाप करने से शरीर को स्वच्छ रखना सबसे महत्वपूर्ण पहलूओं में से एक है।
  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए। साफ शरीर और स्वच्छ वस्त्र धारण करके ही जाप की शुरुआत करनी चाहिए।
  • मां दुर्गा की पूजन में उनकी मूर्ति या फोटो को ऊंचे और स्वच्छ स्थान या आसन पर रखना चाहिए।
  • दुर्गा मंत्रों के जाप के साथ, जातक को रोली (लाल रंग की रंगोली या लाल चंदन पाउडर), फूल, बेलपत्र और सिंदूर (कुमकुम) का उपयोग करके पूजा भी करनी चाहिए।
  • माँ दुर्गा को सबसे प्रिय फूल लाल गुड़हल, गुलदाउदी (सेवंती), कमल, चमेली, गेंदा, चंपा और मोगरा हैं। पश्चिम बंगाल में, शिउली या पारिजात फूल का उपयोग भी लोकप्रिय है क्योंकि यह शरदोत्सव की शुरुआत का प्रतीक है।

Vastu Tips: घर में जरूर लगाएं इन तीन पक्षियों की तस्वीरें, बढ़ेगी सुख-समृद्धि, आएगी खुशहाली

shardiya navratri 2023, shardiya navratri 2023 in hindi, shardiya navratri 2023 upay, maa durga mantra, maa durta ke sabse shaktishali mantra, badha nashak mantra, jyotish, vrat tyohar, navratri 2023

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article