एक साथ दिखाई दिए सीएम शिवराज और दिग्विजय सिंह, फोटो वायरल

sharad yadav will merge into panchatattva cm shivraj and digvijay singh reached state hangar vkj

एक साथ दिखाई दिए सीएम शिवराज और दिग्विजय सिंह, फोटो वायरल

राजधानी भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट से एक तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक साथ चर्चा करते हुए नजर आए। दरअसल आज मंडल मसीहा शरद यादव का शव उनके मध्यप्रदेश स्थित पैतृक गांव लाया जा रहा है। जहां उनका आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शरद यादव के अंतिम संस्कार की तैयारी उनके पैतृक गांव आंखमाऊं में की जा रही है। उनका पैतृक गांव नर्मदापुरम के बाबई तहसील में स्थित है। शरद यादव के पार्थिव शरीर को विशेष विमान दिल्ली से भोपाल पहुंच चुका है। जिसे सड़क मार्ग से आंखमऊ ले जाया जाएगा।

publive-image

शरद यादव के पार्थिव शरीर के भोपाल पहुंचने से पहले स्थित स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे। सीएम चौहान और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे है। बताया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने उनके पैतृक गांव भी जाएंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article