Sharad Purnima 20 Oct 2021 : आज पूर्णिमा तिथि पर नहीं हुआ सूर्योदय, इसलिए 20 अक्टूबर को ही मनेगी शरद पूर्णिमा

Sharad Purnima 20 Oct 2021 : आज पूर्णिमा तिथि पर नहीं हुआ सूर्योदय, इसलिए 20 अक्टूबर को ही मनेगी शरद पूर्णिमा sharad-purnima-20-oct-2021-sunrise-did-not-happen-on-the-full-moon-date-so-sharad-purnima-will-be-celebrated-on-20-october-only

Sharad Purnima 20 Oct 2021 : आज पूर्णिमा तिथि पर नहीं हुआ सूर्योदय, इसलिए 20 अक्टूबर को ही मनेगी शरद पूर्णिमा

नई दिल्ली। अक्सर ऐसा होता है Sharad Purnima 20 Oct 2021 कि तिथियों के घट—बढ़ जानें के कारण त्योहार दो दिन पड़ जाते हैं। ऐसे में हम दुविधा में पड़ जाते हैं कि त्योहार किस दिन मनाया जाएगा। इसी के चलते इस वर्ष की शरद पूर्णिमा पर भी दो मत दिए जा रहे हैं। कोई कह रहा है कि शरद पूर्णिमा 19 अक्टूबर यानि आज ही मनाई जाएगी। तो किसी के मतानुसार यह 20 अक्टूबर को होगी। पर ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इस वर्ष की शरद पूर्णिमा 20 अक्टूबर यानि बुधवार को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे का कारण।

तिथि के दिन सूर्योदय और चंद्रोदय दोनों हैं जरूरी
ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविन्द शास्त्री के अनुसार जिस दिन जो तिथि होती है उस त्योहार के लिए उस दिन सूर्योदय के साथ—साथ चंद्रोदय भी देखा जाता है। जैसे शरद पूर्णिमा पर चांद की पूजा तो होगी। लेकिन इसके लिए इस तिथि में सूर्योदय का होना भी आवश्यक है। जो कि मंगलवार को नहीं हो पाया है। क्योंकि पूर्णिमा तिथि शाम 6:29 से लग रही है। जो महिलाएं व्रत वाली पूर्णिमा करेंगी उनके लिए आज पूर्णिमा का सूर्योदय तो मिला ही नहीं। इसलिए यह व्रत कल यानि बुधवार को ही मनाया जाएगा। अत:शरद पूर्णिमा का त्योहार स्नान दान और व्रत पूर्णिमा के साथ 20 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा। बुधवार को पूर्णिमा तिथि शाम 7:22 तक रहेगी।

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जान​कारियों पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article