Sharad Pawar Gall Bladder Surgery: शरद पवार के पित्ताशय का हुआ ऑपरेशन, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं NCP प्रमुख

Sharad Pawar Gall Bladder Surgery: शरद पवार के पित्ताशय का हुआ ऑपरेशन, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं NCP प्रमुख

मुंबई। सोमवार को नेशनल कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार की पित्ताशय का ऑपरेशन पूरा हुआ। पार्टी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने इस बात की जानकारी दी। बता दें कि तेज पेट दर्द की वजह से रविवार को शरद पवार को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। पिछले महीने एक चिकित्सिय प्रक्रिया के बाद शरद पवार को एक महीने तक आराम करने की सलाह दी गई थी।

https://twitter.com/nawabmalikncp/status/1381488794608697344

एक डॉक्टर ने बताया कि 30 मार्च को ब्रीच कैंडी अस्पताल में ही शरद पवार एक आपातकालीन एंडोस्कॉपी हुई थी। उनके शरीर के पित्त नली से एक पत्थर को हटाने के लिए यह सर्जरी की गई थी। इसके बाद तीन अप्रैल को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था और डॉक्टरों ने उन्हें अगली सर्जरी तक आराम करने की सलाह दी थी।

पेट दर्द की शिकायत के बाद शरद पवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनके पित्ताशय में पथरी होने की वजह से शरद पवार को पेट दर्द हुआ। बता दें कि सात अप्रैल को शरद पवार ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक भी ले ली थी। शरद पवार ने अपने घर पर ये दूसरी खुराक ली थी। वहीं एक मार्च को शरद पवार ने पहली खुराक ली थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article