Shankh Benefits : केवल बजाने से ही नहीं, बल्कि घर में शंख रखने से भी मिलते हैं ये चमत्कारी फायदे, जानें वैज्ञानिक और धार्मिक लाभ

Shankh Benefits : केवल बजाने से ही नहीं, बल्कि घर में शंख रखने से भी मिलते हैं ये चमत्कारी फायदे, जानें वैज्ञानिक और धार्मिक लाभ shankh-benefits-not-only-by-playing-but-also-by-keeping-conch-at-home-you-get-these-miraculous-benefits-know-the-scientific-and-religious-benefits-pds

Shankh Benefits :  केवल बजाने से ही नहीं, बल्कि घर में शंख रखने से भी मिलते हैं ये चमत्कारी फायदे, जानें वैज्ञानिक और धार्मिक लाभ

नई दिल्ली। Shankh Benefits हमारे हिन्दू धर्म में पूजा के दौरान शंख का उपयोग बेहद खास माना जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि शंख का पूजन में केवल बजाने से ही नहीं बल्कि इसके रखने के भी अपने अलग फायदे हैं। इसे बजाने से स्वास्थ्य को लाभ होते ही हैं साथ ही साथ इससे घर की नकारात्मक एनर्जी भी दूर होती है।

शंख का महत्व  - Shankh Benefits importent 
आपको बता दें हिन्दू धर्म में पूजा में शंख का संबंध सीधे देवी.देवताओं से माना जाता है। शंख को मां लक्ष्की के भ्राता माने जाते हैं। साथ ही भगवान विष्णु का अवतार भी माना जाता है। ऐसे में आपकेा बता दें शंख को रखने से घर में कई तरह के चमत्कारी फायदे होते हैं। चलिए जानते हैं इनके लाभ

शंख बजा और मंदिर में रखने के धार्मिक फायदे  - Shankh Benefits

  •  शंख में लक्ष्मी मां का निवास मानते हैं। हमारे हिंदू धर्म में जो मान्यताएं हैं उनके अनुसार शंख को मां लक्ष्मी का भाई भी कहा जाता है।
  • शंख को 14 रत्नों में से एक रत्न माना जाता है। जिन्हें समुद्र मंथन के दौरान प्राप्त किया गया था।
  • शंख की आवाज सुनने से या पूजन के दौरान इसकी ध्वनि से वातावरण तो शुद्ध होता ही है साथ ही साथ इससे मन में सकारात्मक विचार आते हैं।
  • पौराणिक ग्रथों के अनुसार शंख में जल रखने साथ ही साथ इससे जल छिड़कने से वातावरण शुद्ध होता है। इससे सकारात्मकता भी बढ़ती है।
  • वास्तु शास्त्र की बात करें तो शंख के अपने चमत्कारी उपाय बताए गए हैं। इसे रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। कहते हैं शंख की आवाज से सोई भूमि जाग जाती है। ऐसा करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
  • शंख की सबसे खास बात ये है कि इसे मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु अपने हाथों में धारण किया है। यही वजह है कि शंख को बेहद शुभ माना जाता है।
  • अगर आप भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इसके लिए शंख में जल भरकर अभिषेक करना चाहिए। ऐसे ही मां लक्ष्मी की पूजा भी करना चाहिए
  • ऐसा माना जाता है कि शंख की आवाज सुनकर भगवान से प्रार्थना करने से ईश्वर बहुत जल्दी आपकी मनोकामना पूरी करते हैं।
  •  

    शंख की ध्वनि से आस.पास भटक रही दुष्ट आत्माएं भी नहीं भटकती हैं।

वैज्ञानिक फायदे  - Shankh Benefits

  • शंख से जुड़े वैज्ञानिक दृष्टिकोण की बात करें तो शंख की आवाज से वातावरण में मौजूद सभी जीवाणु और कीटाणु नष्ट हो जाते हैं।
  • शंख बजाने से फेफड़ों का व्यायाम होता है। इसे बजाने से व्यक्ति के फेफड़े पूरी तरह फैल जाते हैं। जिसके कारण माना जाता है कि शंख को बजाना लंग्स के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज है।
  • ऐसा कहा जाता है कि शंख में भरकर पानी का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं साथ ही साथ दातों को भी मजबूती मिलती है।
  • ऐसा भी माना जाता है कि शंखोदक के भस्म से कई रोगों जैसे पेट की बीमारियां, पथरी, पीलिया आदि को दूर किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article