Shani Margi 2023: इस दिन मार्गी होने वाले हैं शनि, किसे लाभ-किसे हानि, पढ़ें मेष से मीन तक क्या होगा असर

अभी तक वक्री चल रहे शनि मार्गी होने वाले हैं। इससे कुछ राशियों को विशेष लाभ तो कुछ की परेशानी बढ़ सकती है। जानते हैं शनि कब मार्गी होंगे।

Shani Margi 2022 : इन जातकों पर शनि हैं भारी! 17 जनवरी 2023 तक फूंक-फूंक कर रखना होंगे कदम

Shani Margi 2023:  न्याय के देवता शनि बहुत जल्द अपनी चाल बदलने वाले हैं। अभी तक वक्री चल रहे शनि मार्गी होने वाले हैं। ज्योतिषाचार्य की मानें तो शनि की मार्गी यानि सीधी चाल से कुछ राशियों को विशेष लाभ होने वाला है। तो वहीं कुछ जातक हैं जिससे जातकों की परेशानी बढ़ सकती है। चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे (8959594400) के अनुसार शनि कब मार्गी होने वाले हैं। साथ ही जानेंगे कि इनकी मागी चाल से किसे लाभ और किसे हानि होगी।

शनि की प्र​कृति

शनि पश्चिम दिशा के स्वामी नपुंसक ,वात-श्लेष्मिक प्रकृति, कृष्ण वर्ण और वायु तत्व है। शनि देव सप्तम स्थान में बली होते हैं। वक्री ग्रह या चंद्रमा के साथ में रहने से चेस्ट बली होते हैं। इनसे अंग्रेजी विद्या का विचार किया जाता है। रात में जन्म होने पर मातृ और पितृ कारक होते हैं। शनि ग्रह शारीरिक बल, उदारता, विपत्ति, योगाभ्यास, प्रभुता, ऐश्वर्य, मोक्ष, ख्याति, नौकरी तथा मूर्छा आदि का विचार किया जाता है।

Shani Gochar In Aquarius 2023 : नए साल में इन्हें मिल जाएगी शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती से मुक्ति, कष्टों का होगा अंत

इस दिन मार्गी होंगे शनि

  • ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे के अनुसार वर्तमान में शनि कुंभ राशि में वक्री होकर गोचर कर रहे हैं।
  • भुवन विजय पंचांग के अनुसार 23 अक्टूबर 2023 को 6:55 प्रातः से वे कुंभ राशि में ही मार्गी हो जाएंगे। सर्वार्थ सिद्धि योग भी है तथा दुर्गा नवमी का व्रत भी रहेगा।
  • पुष्पांजलि पंचांग के अनुसार शनि देव 3 नवंबर को 1:25 दिन से कुंभ राशि में मार्गी हो रहे हैं। 3 नवंबर को भी सर्वार्थ सिद्धि योग है।
  • लाला रामस्वरूप पंचांग के अनुसार शनि देव 4 नवंबर को 2023 को 10:16 रात से कुंभ राशि में मार्गी हो रहे हैं।

मार्गी शनि का राशियों पर असर (Margi Shani 2023 Effect)

मेष से मीन तक सभी राशियों पर असर डालेंगे। जानते हैं कि शनि देव के मार्गी होने का विभिन्न जातकों पर क्या असर होगा।

मेष राशि

धन निवेश में सावधानी बरतें। अन्यथा आपको धन हानि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। अपने संतान से सहयोग की उम्मीद कम रखें। वाहन के चलाते समय सावधान रहें।

वृष राशि

अगर आप कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपका टकराव होगा। शासकीय कार्यालयों में आपके विभिन्न कार्य में बाधाएं आएंगी। कचहरी के कार्यों में आपको असफलता मिल सकती है। जनता के बीच आपकी प्रतिष्ठा कम हो सकती है। आपके जीवन साथी को भी कष्ट होगा।

मिथुन राशि

दुर्घटनाएं हो सकती हैं। धन प्राप्ति में बहुत बाधाएं आएंगी। कार्यालय में आप की स्थिति सामान्य रहेगी। आपके संतान को कष्ट होगा। भाग्य एकाएक आपका साथ देगा।

कर्क राशि

दुर्घटनाएं हो सकती हैं। धन प्राप्ति में बहुत बाधाएं आएंगी। कार्यालय में आप की स्थिति खराब हो सकती है । आपके संतान को कष्ट होगा।

सिंह राशि

आपके जीवनसाथी को कष्ट होगा। उनके कमर और गर्दन में दर्द हो सकता है। जनता में आपके क्षवि खराब हो सकती है। भाग्य से आपको मदद बहुत कम मिलेगी।

कन्या राशि

आपके शत्रुओं की संख्या में कमी आ सकती है। आपका अपनी बहन से झगड़ा हो सकता है। कचहरी के कार्यों में विजय मिलने में बाधा आएगी। शारीरिक स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा।

तुला राशि

आपकी संतान का आपको सहयोग प्राप्त होगा। संतान को सफलताएं प्राप्त होगी। धन लाभ में कमी आएगी।

वृश्चिक राशि

जनता के बीच में आप की छवि में एकाएक उछाल आ सकता है। आपके कमर या गर्दन में दर्द होगा। स्पॉन्डिलाइटिस की शिकायत हो सकती है। अगर आप कर्मचारी अधिकारी हैं तो अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें।

धनु राशि

आपका अपनी बहन से अच्छे संबंध बन सकते हैं। भाग्य सामान्य रहेगा। आपकी संतान आपको विशेष सहयोग नहीं देगी। कचहरी के कार्यों में हार मिल सकती है।

मकर राशि

आपकी धन लाभ में वृद्धि होगी गलत रास्ते से भी धन आने का योग है पैसा व्यर्थ के कार्यों में बर्बाद भी हो सकता है। कृपया स्त्रियों से या दूसरे धर्म के लोगों से सतर्क रहें।

कुंभ राशि

इस समय शनि आप के लग्न में बैठा हुआ है। यह आपको शारीरिक पीड़ा देगा। आपके जीवन साथी को भी शारीरिक कष्ट हो सकता है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपको परेशानी आएगी। भाइयों और बहनों के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के शरीर में कष्ट हो सकता है। कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। भाग्य कम साथ देगा। धन हानि हो सकती है। शत्रुओं से सतर्क रहें।

शनि के उपाय - Shani ke Upay

शनि के प्रकोप से बचने के लिए सभी को चाहिए कि वे शनिवार को शनि मंदिर में जाकर पूजन करें । शनिदेव को तेल चढ़ाएं । पीपल के पेड़ के नीचे दीपक प्रज्वलित कर पीपल की सात बार परिक्रमा करें।

Budh Gochar 2023: अपनी उच्च राशि कन्या में बुध ने किया प्रवेश, इन तीन जातकों को 8 अक्टूबर तक रहना होगा सतर्क

shani  margi 2023, shani margi 2023 in hindi, shani gochar 2023, shani gochar 2023 in hindi, astrology, jyotish, margi shani effect,Shani ke Upay, शनि के उपाय  , मार्गी शनि 2023

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article