Shani Gochar 2025: 29 मार्च को बड़ा फेरबदल, शनि करेंगे मीन में प्रवेश, इन जातकों की जिंदगी में आएगा बड़ा बदलाव

Shani Gochar 29 March 2025 Meen Effect: 29 मार्च को बड़ा फेरबदल, शनि करेंगे मीन में प्रवेश, इन जातकों की जिंदगी में आएगा बड़ा बदलाव shani-gochar-29-march-2025-kumbh-to-meen-grah-gochar-saturn-transit-effect-on-singh-dhanu-makar-mesh-astrology-hindi-news-pds

shani gochar 2025 Meen Effect Shani ka Rashi Parivartan astrology hindi news

shani gochar 2025 Meen Effect Shani ka Rashi Parivartan astrology hindi news

Shani Gochar 29 March 2025 Meen Effect: मार्च के महीने में ग्रहों में सबसे बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। अभी तक कुंभ राशि में चल रहे शनि गोचर कर मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। 30 मार्च को हिन्दू नववर्ष की शुरुआत हो रही है इसके एक दिन पहले शनि फिरकी मारेंगे।

गौरतलब है नव ग्रहों में शनि को सबसे ज्यादा प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। ऐसे में शनि का मीन राशि में गोचर (Shani Rashi Parivartan) कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। तो वहीं कुछ राशि के जातकों को साढ़ेसाती और ढैय्या के चलते सतर्क रहना होगा।

चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री से कि 29 मार्च से किन लोगों पर शनि की साढ़े साती Shani Gochar और ढ़ैय्या समाप्त हो जाएगी और किन पर शुरू होगी।

मीन राशि में शनि का गोचर कब होगा (Shani Gochar 2025 Date) 

हिन्दू पंचांग के अनुसार 17 जनवरी, 2023 से कुंभ राशि में शनि देव चल रहे शनि 29 मार्च, 2025 को गुरु की राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। हालांकि शनि गोचर की तिथि को लेकर पंचांग भेद है। विभिन्न पंचांगों में शनि की इस गोचर के लिए समय का अंतर मिलता है।

इस गोचर के कारण मकर राशि वालों की साढ़ेसाती समाप्त हो जाएगी और मेष राशि के लोगों की साढ़ेसाती प्रारंभ हो जावेगी। इसी प्रकार सिंह राशि और धनु राशि के लोगों पर शनि की अढ़ैया का प्रभाव होने लगेगा।

शनि देव कुंभ राशि में अपने ही घर में थे अतः वह काफी शक्तिशाली थे। मीन राशि में गोचर होने के उपरांत वे अपने सम राशि में जा रहे हैं। अतः उनकी शक्ति में थोड़ी कमी आने की संभावना है।

Powerful Mantra: चैत्र नवरात्रि में दूर करना चाहते हैं जीवन के हर कष्ट, जरूर करें मां दुर्गा के शक्तिशाली मंत्रों का जाप

[caption id="attachment_784241" align="alignnone" width="889"]Navratri Powerful Mantra Chaitra Navratri 2025 Navratri Powerful Mantra Chaitra Navratri 2025[/caption]

Chaitra Navrartri 2025 Powerfull Devi Mantra: 30 मार्च रविवार से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इस दौरान भक्त तरह तरह मां दुर्गा को रिझाएंगे। तो चलिए जानते हैं यदि आप इस नवरात्रि के नौ शुभ दिनों में मां दुर्गा को प्रसन्न करना चाहते है। तो उनकी आराधना करने और जीवन की सभी तरह की समस्याओं को दूर करने के पावरफुल मंत्र कौन से हैं।

साथ ही आप जान लें इस दौरान आपको क्या करना है और क्या नहीं। साथ ज्योतिषाचार्यों ने इसके लिए कुछ मंत्र सुझाए हैं जो आपको जानना बेहद जरूरी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...https://bansalnews.com/maa-durga-ke-shaktishali-mantra-powerful-devi-mantra-aarthik-tangi-career-mantra-chaitra-navratri-2025-astrology-hindi-news-pds/

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article