Shani Dev : वक्री शनि की ऐसे करें पूजा, जाने कौन हैं शनि देव के गुरू

Shani Dev : वक्री शनि की ऐसे करें पूजा, जाने कौन हैं शनि देव के गुरू

नई दिल्ली। अगर आप शनि Shani Dev को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शनिवार का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। 14 अगस्त को शनिवार के दिन शुभ योग बन रहा है। हिन्दु पंचांग के अनुसार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है।

इसी दिन सुबह 06 बजकर 59 मिनट पर चित्रा नक्षत्र का समापन हो रहा है। इसके बाद स्वाति नक्षत्र आरंभ हो जाएगा। इस दिन शुभ योग का निर्माण हो रहा है। जिसमें पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। शनिवार के दिन शुभ योग सुबह 11 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। इसी दिन राहु काल ​सुबह 09 बजकर 07 मिनट से प्रात: 10 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। राहु काल में पूजन नहीं करना चाहिए।

शनि देव के गुरु कौन हैं?
भगवान शिव शनि देव के गुरु हैं। शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। यह उपाधि भगवान शिव ने ही प्रदान की है। शनि देव भगवान शिव की पूजा से प्रसन्न होते हैं। इसलिए शनि देव शिव भक्त और हनुमान भक्तों को परेशान नहीं करते हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article