Shani Amavasya 2025 Pitru Dosh: आज जरूर करें ये उपाय, मिलेगी हर काम में सफलता, जानें राशिवार उपाय

Shani Amavasya 2025 Pitru Dosh: आज जरूर करें ये काम, मिलेगी हर काम में सफलता, जानें राशिवार उपाय shani-amavasya-23-august-2025-date-muhurat-pitra-dosh-door-karne-ke-jyotish-upay-niyam-astrology-hindi-news-pds

Shani Amavasya 2025 Shanishchari Amavasya 23 August juyotish Upay daan ke niyam

Shani Amavasya 2025 Shanishchari Amavasya 23 August juyotish Upay daan ke niyam

Shani Amavasya 2025 Deep Daan Niyam: आज 23 अगस्त भाद्रपद की अमावस्या तिथि है। आज का दिन बेहद खास है। क्योंकि आज शनिवार का दिन होने के कारण इस अमावस्या को शनीश्चरी अमावस्या भी कहते हैं।

ऐसे में ज्योतिष (Jyotish) की नजर से जानते हैं कि आज राशि अनुसार आपको क्या दान करना चाहिए। ताकि इसका आपको शुभ फल मिले।

शनि अमावस्या तिथि मुहूर्त (Shani Amavasya Muhurat Tithi) 

हिन्दू पंचांग के अनुसार हिन्दू पंचांग के अनुसार अमावस्या तिथि 22 अगस्त शुक्रवार को सुबह 11:55 से शुरू होकर 23 अगस्त को सुबह 11:35 बजे तक रहेगी। ऐसे में अमावस्या  23 अगस्त  को ही मानी जाएगी। 

राशि अनुसार शनि अमावस्या के उपाय (Shani ke Daan Rashi Anusar) 

मेष राशि के उपाय (Mesh Rashi) 

मेष राशि वालों को शनि अमावस्या पर पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से लाभ हेागा।
शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से इन्हें करियर में सफलता मिलने के योग बन सकते हैंं।

वृषभ राशि के उपाय

वृषभ राशि वाले शनि अमावस्या के दिन काले उड़द की दाल और तिल का दान करने से लाभ हेागा।

पानी में काले तिल मिलाकर शिवलिंग को अर्पित करें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। साथ ही इससे आपको पारिवारिक शांति भी मिलेगी।

मिथुन राशि के उपाय

मिथुन राशि वाले इस दिन किसी जरूरतमंद को जूते-चप्पल दान करेंगे तो आपको लाभ होगा।

इस दिन आप गाय को चारा खिलाएंगे तो आपको नौकरी और बिजनेस में तरक्की के योग बनेंगे।

कर्क राशि के उपाय

कर्क राशि वाले शनि अमावस्या को हनुमान मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएंगे तो इनके लिए शुभ होगा।

इस दिन शनिदेव को नीले रंग के फूल अर्पित करें। ऐसा करने से आपका मानसिक तनाव दूर होगा। साथ ही इससे आपको आर्थिक लाभ और धन लाभ में भी लाभकारी होगा।

सिंह राशि के उपाय

शनि अमावस्या के दिन सिंह राशि वाले यदि शनिदेव पर सरसों का तेल अर्पित करेंगे तो आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी। इस दिन आपको गरीबों को भोजन भी कराना चाहिए।

कन्या राशि के उपाय

कन्या राशि वाले शनि अमावस्या पर चींटियों को आटा और गुड़ डालना चाहिए। इसके अलावा आपको पीपल के पेड़ में जल चढ़ाने के बाद 7 बार परिक्रमा करनी चाहिए। ऐसा करने से स्वास्थ लाभ होगा और आर्थिक तंगी दूर होगी।

तुला राशि के उपाय

तुला राशि वाले काले कुत्ते को दूध—रोटी खिलाएंगे तो आपका वैवाहिक जीवन अच्छा बीतेगा। शनि के दाम में आपको गरीबों को कंबाल बांटने से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि के उपाय

वृश्चिक राशि वाले शनि अमावस्या पर शिवलिंग पर जल के साथ बेलपत्र अर्पित करें। इसके साथ 108 बार शनि मंत्र ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें। ऐसा करने से आपके जीवन की नकारात्मकता दूर होगी। साथ ही मानसिक शांति भी मिलेगी।

धनु राशि के उपाय

धनु राशि वाले शनि अमावस के दिन लोहे के सामान और काले उड़त की दाल का दान करेंगे तो लाभ होगा। ऐसा करने से आपके करियर में उन्नति आएगी। सा​थ ही आपको भाग्य का साथ मिलेगा।

मकर राशि के उपाय

मकर राशि शनि अमावस्या पर शनिदेव को काला तिल और तेल चढ़ाएं। इसके अलावा जल में काला तिल डालकर सूर्यदेव को जल अर्पित करने से आपके काम बनने लगेंगे।

कुंभ राशि के उपाय

कुंभ राशि वाले यदि शनिवार के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए उपवास करेंगे तो आपकी लिए अनुकूल रहेगा। ज्योतिष में आपको गरीब को सरसों का तेल और कंबल दान करने की सलाह दी जा रही है। ऐस करने से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी और मानसिक शांति मिलेगी।

मीन राशि के उपाय

मीन राशि वाले यदिन शनि अमावस्या के दिन मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएंगे। आपको जरूरतमंदों को भोजन कराने की सलाह दी जा रही है। ऐसा करने से आपकी आर्थिक संकट दूर होंगे। साथ ही आपको कर्ज से मुक्ति भी मिल मिलती है।

सूर्य के समय शनि की आराधना शुभ या अशुभ

ज्योतिषचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार सूर्य के समय शनि की आराधना नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको विपरीत परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। शनि के दान हमेशा सूर्योदय के पहले या सूर्यास्त के बाद करने पर ही शुभ फल की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal: वृष को ऑनलाइन कारोबार हो सकता है बड़ा लाभ, मेष को मिलेगा शुभ समाचार, मिथुन-कर्क दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article