Shani Amavasya 2021: शनि अमावस्या आज, ये करने से मिटेगा पितृ दोष, शनि की दशाओं से मिलेगी मुक्ति

Shani Amavasya 2021: शनि अमावस्या आज, ये करने से मिटेगा पितृ दोष, शनि की दशाओं से मिलेगी मुक्ति shani-amavasya-2021-shani-amavasya-today-doing-this-will-remove-pitra-dosh-will-get-rid-of-shanis-condition

Shani Amavasya 2021: शनि अमावस्या आज, ये करने से मिटेगा पितृ दोष, शनि की दशाओं से मिलेगी मुक्ति

भोपाल। आज शनिवार Shani Amavasya 2021 4 दिसंबर मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष के अंतिम दिन शनि अमावस्या है। शनिवार के दिन पड़ने के कारण इसे शनैश्वरी अमावस्या भी कहा जाता है। ज्योतिष के हिसाब से ये दिन काफी अहम माना जाता है। इस दिन किए गए उपाय आपको शनि की कृपा तो दिलाते ही हैं साथ ही साथ इस दिन किया गया पूजा-पाठ व उपाय आपके संकट को भी दूर कर सकता है इस दिन दान, स्नान और पूजा-पाठ आदि से पितृ देव भी खुश होते हैं। आईये आपको बताते हैं कौन से हैं वे उपाय —

ये रहे आज के उपाय —

1 — पितृ पक्ष में जो लोग श्राद्ध नहीं कर पाए हैं अगर वे इस दिन श्राद्ध करते हैं तो उन्हें पितृदोष से मुक्ति मिलती है।

2 — पितरों को प्रसन्न करने के लिए इस दिन ब्राह्मणों को भोजन कराएं। कुत्ते और कौआ को भोजन कराएं।

3 — शनि अमावस्या यानि आज के दिन संध्या के समय मंदिर के पास पीपल के पेड़ में गाय का दूध और जल मिलाकर अर्पित कर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

4 — शनैश्चरी अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है। इस दिन स्नान के बाद पीपल को जल चढ़ाएं, पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और सात बार परिक्रमा करें।

5 — आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को शनिश्चरी अमावस्या की रात बहते नदी के पानी में पांच लाल फूल और पांच जलते दिए छोड़ने से लाभ होता है।

6 — शनिदोष होने पर इस शनि अमावस्या के दिन काले कुत्ते को सरसों के तेल से बना हुआ पराठा खिलाएं। इसके अलावा म​छलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article