Shane Bond: शेन बॉन्ड ने मुंबई इंडियंस से तोड़ा नाता, जानें पूरी खबर

Shane Bond: पिछले 9 साल से मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच रहे न्यूजीलैंड के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड ने इस IPL टीम से नाता...

Shane Bond: शेन बॉन्ड ने मुंबई इंडियंस से तोड़ा नाता, जानें पूरी खबर

Shane Bond: पिछले 9 साल से मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच रहे न्यूजीलैंड के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड ने इस IPL टीम से नाता तोड़ लिया है।

अंबानी परिवार को दिया धन्यवाद

पिछले 9 साल से मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच रहे न्यूजीलैंड के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड ने इस IPL टीम से नाता तोड़ लिया है। बॉन्ड 2015 में मुंबई टीम से जुड़े थे और उनके गेंदबाजी कोच रहते टीम 4 IPL खिताब जीत चुकी है।

उन्होंने मुंबई इंडियंस अमीरात के मुख्य कोच के पद से भी इस्तीफा दे दिया। उन्होंने टीम द्वारा जारी एक बयान में कहा, “मैं पिछले 9 सत्र में मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा बनने के लिये अंबानी परिवार को धन्यवाद देता हूं।

इस साल मलिंगा बने कोच

यह बेहतरीन अनुभव रहा और मैदान के भीतर तथा बाहर काफी अच्छी यादें रही।” उन्होंने कहा, “इतने महान लोगों, खिलाड़ियों और स्टाफ के साथ काम करने का मौका मिलना सौभाग्य की बात रही। मुझे उन सभी की कमी खलेगी। भविष्य के लिये शुभकामनायें।”

बॉन्ड 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीतने के समय मुंबई इंडियंस के साथ थे। मुंबई ने इस साल अगस्त में श्रीलंका के लसिथ मलिंगा को गेंदबाजी कोच बनाया है।

वह मुंबई के लिये खेल भी चुके हैं। न्यूजीलैंड के लिये 18 टेस्ट, 82 वनडे और 20 टी20 खेल चुके बॉन्ड ने मुंबई इंडियंस के युवा गेंदबाजों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है।

ये भी पढ़ें: 

MP Election 2023: बड़ी खबर, कांग्रेस के ये बड़े नेता आज हो सकते हैं BJP में शामिल, टिकट न मिलने से हैं नाराज

Draupadi Murmu Bihar Visit: 3 दिन बिहार दौरे पर द्रौपदी मुर्मू, चौथे कृषि रोड मैप का करेंगी शुभारंभ

Fashion Tips For Garba Night: नवरात्रि में रेडिएंट ऑउटफिट के लिए अपनाएं ये फैशन टिप्स!

Bigg Boss 17: शो से इन कपल के रिश्ते के बीच आई दरार, नहीं समझ आया है क्या है ‘बिग बॉस का फॉर्मेट

Telangana Assembly Elections: कांग्रेस के चुनावी प्रचार अभियान की शुरूआत आज से, राहुल और प्रियंका गांधी संभालेगीं मोर्चा

shane bond, shane bond mumbai indians, ipl, lasith malinga, shane bond mi 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article