रिपोर्ट। आदित्य शर्मा
शाजापुर। जिले के शुजालपुर Shajapur Nigam Chunav Result update नगर पालिका चुनाव की पार्षद पद के प्रत्याशीयों की मतगणना शासकीय जवाहरलाल नेहरू कालेज की जा रही है। शुजालपुर नगर पालिका के 25 वार्डों के लिए पार्षद पद प्रत्याशीयो के भाग्य का फैसला होना है। वहीं नगर पंचायत अकोदिया, पानखेडी, पोलायकलॉ में 15-15 वार्डो के पार्षद पद की मतगणना भी जारी है। शुजालपुर में कुल 73 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिसके लिए 31 हजार 676 मतदाताओं द्वारा मतदान किया था। इस बार मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है।