Shajapur News : संविधान दिवस पर कलेक्टर ने दिलाई शपथ, कही बड़ी बात

Shajapur News : संविधान दिवस पर कलेक्टर ने दिलाई शपथ, कही बड़ी बात

शाजापुर/आदित्य शर्मा: शाजापुर, संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय परिसर में कलेक्टर दिनेश जैन ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर संविधान के उद्देश्य एवं विचारधारा को बनाए रखने की प्रतिबद्धता का संकल्प दिलाया गया।

publive-image

इस वर्ष का संविधान दिवस भारत लोकतंत्र की जननी विषय पर आधारित रहा। इस दौरान कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि हमारा संविधान अपने विजन के लिए जाना जाता है। हमारे अधिकार, मूल कर्तव्य हैं, जिन्हें सच्ची इंटिग्रिटी और डेडिकेशन के साथ पूरा करते हैं। हम कर्तव्यपथ पर चलते हुए देश को नई ऊंचाई तक ले जा सकते हैं। उन्हौने कहा कि संविधान के निर्माताओं के योगदान को सम्मान देने के लिए 26 नवंबर को जनभागीदारी के रूप में मनाया जाता है। इस बार 26 नवंबर संविधान दिवस भारत लोकतंत्र की जननी के रूप में मनाया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा संविधान की प्रस्तावना इसकी आत्मा है। प्रस्तावना से मतलब है कि भारतीय संविधान के जो मूल आदर्श हैं, उन्हें प्रस्तावना के माध्यम से संविधान में समाहित किया गया।

publive-image

इस अवसर पर एसडीएम नरेन्द्रनाथ पाण्डे, तहसीलदार सुनील जायसवाल, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुश्री नीलम चौहान, एसएलआर श्री मालवीय, उप संचालक कृषि कमल यादव, जिला विपणन अधिकारी प्रवीण रघुवंशी, नायब तहसीलदारगण, आश्रय श्रीवास्तव सहित कलेक्ट्रेट कर्मचारीगण उपस्थित थे।

[video width="640" height="352" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Video-2022-11-26-at-12.05.48-PM.mp4"][/video]

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article