Shajapur News : युवक कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव

Shajapur News : युवक कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव Shajapur News Youth Congresss fierce demonstration gherao of collectorate office vkj

Shajapur News : युवक कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव

शाजापुर/आदित्य शर्मा : शाजापुर में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लहसुन-प्याज के उचित दाम नहीं मिलने पर किसान भाईयों को प्याज लहसुन फेंकना पड़ रहा है। फस्ल का भाव फिक्स हो, अतिवृष्टि से सोयाबीन में नुकसान वहां पीला मौजे़क (वायरस) से प्रभावित किसानों का तत्काल सर्वे कर मुआवजा दिया जाएं। गैस- सिलेंडर, पेट्रोल- डीजल, तेल तथा सभी प्रकार की खाद्य चीजों की बढ़ती महंगाई के खिलाफ जमकर नरेबाजी कर प्रदर्शन किया।

publive-image

कार्यकर्ता रैली के रूप में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे और घेराव किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जनसिंह वर्मा, रामवीरसिंह सिकरवार ट्रेक्टर पर सवार होकर प्रदर्शन में पहुँचे। कलेक्ट्रेट कार्यालय में कार्यकर्ताओ ने गेट पर जमकर प्रदर्शन किया वहीं मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। प्रदर्शन के पूर्व स्थानीय बस स्टैण्ड परिसर में सभा का आयोजन किया गया। सभा को पूर्व मंत्री व विधायक सज्जनसिंह वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामवीरसिंह सिकरवार, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष जयंत सिकरवार, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष इरशाद खान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेन्द्रसिंह बंटी बना सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

[video width="640" height="352" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/09/WhatsApp-Video-2022-09-22-at-4.22.21-PM.mp4"][/video]

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article