Shajapur : कलेक्टर ने की छुट्टियों की घोषणा, जारी की पूरी सूची

Shajapur : कलेक्टर ने की छुट्टियों की घोषणा, जारी की पूरी सूची Shajapur Collector announced holidays, released full list vkj

Shajapur : कलेक्टर ने की छुट्टियों की घोषणा, जारी की पूरी सूची

शाजापुर/आदित्य शर्मा : जिले के कर्मचारियों के लिए छुट्टी की घोषणा की गई है। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्हें अवकाश का लाभ मिलेगा। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के लिए स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई। हालांकि अवकाश कोषालय और उपकोषालय में लागू नहीं होंगे।

publive-image

कलेक्टर दिनेश जैन द्वारा जारी स्थानीय अवकाश के तहत गणेश चतुर्थी 19 सितम्बर 2023 मंगलवार, दशहरा का दूसरा दिन 25 अक्टूबर 2023 बुधवार तथा दीपावली का दूसरा दिन 13 नवम्बर 2023 सोमवार को संपूर्ण जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर दिनेश जैन ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में वर्ष 2023 के लिए स्थानीय अवकाशों की घोषणा की है।

publive-image

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article