BJYM के जिला अध्यक्ष का सफलतम 1 वर्ष पूर्ण, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

BJYM के जिला अध्यक्ष का सफलतम 1 वर्ष पूर्ण, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत shajapur BJYM District President Shyam Taylor completes one successful year vkj

BJYM के जिला अध्यक्ष का सफलतम 1 वर्ष पूर्ण, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

शाजापुरआदित्य शर्मा : शाजापुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल ने BJYM के जिला अध्यक्ष श्याम टेलर के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर स्थानीय जिला अस्पताल मे फल वितरण कर स्थानीय भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्याम टेलर ने कहा की युवा मोर्चा ही भविष्य की भाजपा है, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ही आगे चल कऱ देश और प्रदेश का नेतृत्व करेंगे।

इस अवसर पर भाजयुमो नगर अध्यक्ष उमंग शर्मा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में न सिर्फ विभिन्न अभियान वृक्षारोपण, युवा जोड़ो को सफलता पूर्वक सम्पन्न कर पूरे प्रदेश में जिले के युवा मोर्चा की एक अलग ही पहचान बनाई है जिसकी प्रदेश नेतृत्व ने भी सराहना की है। साथ ही गत नगर पालिका चुनावो में भी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ ने सभी स्थानों पर सघन संपर्क अभियान चलाकर पार्टी को विजयश्री दिलवाई है।

इस अवसर पर नगर महामंत्री अंकित आचार्य, दीपक राठौर, राहुल परमार, बंटी राजपूत, ऋषभ शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अशोक जाधव, अर्जुन गुर्जर, रोहित पांचाल, अभय सरिया, रोहित धाकड़, गौतम जैन, अंकित तंवर आशीष गुप्ता निलेश चंद्रवंशी अमित साखलिया हर्षित राठौर,राजदीप राठौर, चेतन कुशवाह, राजा मेवाड़ा, शिवम कुशवाह, सोनू भावसार, प्रथम गिरजे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article