Shajapur ABVP News : अभ्यास वर्ग में सत्यम वर्मा बोले- "ABVP इस मूलमंत्र के साथ बढ़ रहा है आगे"

Shajapur ABVP News : अभ्यास वर्ग में सत्यम वर्मा बोले-

शाजापुर/आदित्य शर्मा। शाजापुर जिले के शुजालपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का दो दिवसीय देवास विभाग का अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। अभ्यास वर्ग मे 15 इकाई के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए जिसमें कुल 92 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया जिसमें 19 छात्राएं व 68 छात्र एवं पांच प्राध्यापक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।अभ्यास वर्ग कुल चार सत्रों में चला। अभ्यास वर्ग का शुभारंभ विभाग संयोजक विधान अग्रवाल, विभाग छात्रा प्रमुख नेहा वावगे, देवास जिला संगठन मंत्री विराट ठाकुर ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान संगठन की कार्य पद्धति, कार्यकर्ता विकास, व्यावहारिक आदि सत्रों में जानकारी दी गई।

इस दौरान ABVP के जिला संगठन मंत्री सत्यम वर्मा ने संपर्क व संगठन विस्तार विषयों पर अपने विचार रखते हुए कहा कि संगठन का एक महत्वपूर्ण अंग कार्यपद्धति है। उन्होंने कहा कि अभाविप वसुधैव कुटुंबकम एवं सर्वे भवंतु सुखिन: के मूलमंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है के साथ कथनी और करनी में समानता पर जोर दिया। इस दौरान वर्मा ने सामूहिकता, पारस्परिकता, अनौपचारिकता और नाम से अधिक काम की चिता पर जोर दिया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण भी दिया गया, जिसमें प्रांत कोषाध्यक्ष डॉ. विश्वास व्यास, प्रांत मंत्री घनश्याम सिंह चौहान, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सावन कौशल, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अमित का प्रवास रहा। वहीं अंत में व्यवस्था परिचय, नवीन घोषणा और समारोप भाषण के साथ विधान अग्रवाल और सत्यम वर्मा ने समापन किया।

जरूर पढ़ें- BJP Core Committee meeting : लिए गए कई बड़े फैसले, जिला प्रभारी भी बदले

जरूर पढ़ें- MP Big News : दो बड़ी खबरें, बहु को जमीन पर पटक कर खूब पीटा, बेटे ने मां-बाप की पिटाई की

जरूर पढ़ें- Kamal Nath : ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर कार्यकर्ताओं के लिए कमलनाथ ने कह दी बड़ी बात

जरूर पढ़ें- Railway accident : पटरी से उतरे मालगाड़ी के पांच डिब्बे

जरूर पढ़ें- CG Elephant News : करंट से 26 वर्षीय हाथी ने दम तोड़ा, डॉक्टरों के दल ने किया पोस्टमार्टम

जरूर पढ़ें- CG CM Bhupesh Baghel : एससी, एसटी आरक्षण पर सीएम भूपेश बघेल ने कही बड़ी बात

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article