एशिया कप व्हीलचेयर क्रिकेट में भोपाल के शैलेंद्र यादव करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Asia Cup Wheelchair Cricket: भोपाल के दिव्यांग खिलाडी शैलेंद्र यादव व्हीलचेयर क्रिकेट एशिया कप टी-20 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

एशिया कप व्हीलचेयर क्रिकेट में भोपाल के शैलेंद्र यादव करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Asia Cup Wheelchair Cricket: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दिव्यांग खिलाडी शैलेंद्र यादव व्हीलचेयर क्रिकेट एशिया कप टी-20 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। शैलेंद्र का चयन आलराउंडर खिलाड़ी के रूप में भारतीय टीम में एशिया कप के लिए किया गया है।

एशिया के पांच देश लेंगे हिस्सा

बता दें कि, शैलेंद्र यादव मध्य प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान भी हैं। यह प्रतियोगिता नेपाल के काठमांडू शहर में चार से नौ अक्टूबर तक होगी। इसमें एशिया के पांच देश भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल हिस्सा लेंगे।

मैच का पूरा शिड्यूल यहां देखें

भारत का पहला मैच चार अक्टूबर को श्रीलंका, छह को पाकिस्तान, सात को बांग्लादेश और आठ अक्टूबर को नेपाल के साथ होगा। एशिया कप का फाइनल मुकाबला नौ अक्टूबर को खेला जाएगा। भारत में दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आफ इंडिया एकमात्र ऐसा बोर्ड है, जो क्रिकेट के क्षेत्र में दिव्यांग खिलाड़ियों को इंटरनेशनल प्लेटफार्म उपलब्ध करा रहा है।

भारतीय टीम में ये शामिल

शैलेंद्र के अलावा भारतीय टीम में रमेश सरतापे कप्तान, परशुराम देसले, रामावथ कोटेश्वर, मन्नूसिंह, ललित पाठक, सुनील चौधरी, शिवाजी पवार, तेजपाल यादव, डी. सुरेश, प्रवीण कुमार, मोइन खान, मनोज परमार, शहीद अंसारी, कमलाकर कराले, पंकज परुथी, संतोष कोकरे, विकास लांबा, मो. आदिल, रामाचंद्रन डी, अनवर शेख शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:

Weather Update Today: बिहार-झारखंड समेत यहां होगी बारिश, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Places to Visit in Delhi: अगर दिल्ली में हैं तो जरूर घूमें ये 4 मंदिर, नहीं करेगा वापस आने का मन, देखें तस्वीरें

Aaj Ka Panchang: अनंत चतुर्दशी पर बन रहा है गण्ड योग, इतने बजे तक कर पाएंगे शुभ काम

Aaj ka Rashifal: इस राशि के जातक को प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी, राजनीतिक-सामाजिक संबंध मजबूत होंगे

Asia Cup Wheelchair Cricket, Asia Cup 2023, Wheelchair Cricket, भोपाल के शैलेंद्र यादव, शैलेंद्र यादव, दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आफ इंडिया, Shailendra Yadav of Bhopal, Shailendra Yadav, Disabled Cricket Control Board of India, एशिया कप व्हीलचेयर क्रिकेट, एशिया कप 2023, व्हीलचेयर क्रिकेट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article