Shahrukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान उमराह करने पहुंचे मक्का, देखें वीडियो

Shahrukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान उमराह करने पहुंचे मक्का, देखें वीडियो

Shahrukh Khan: किंग खान से मशहूर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अपनी फिल्म डंका की शूटिंग के लिए वह यूएई गए थे। वहीं शूटिंग खत्म कर किंग खान उमराह करने के लिए मक्का पहुंचे। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों से खुलासा हुआ है।

शाहरूख खास की वायरल तस्वीर की अब पुष्टि हो गई है।अब तक ये कयास लगाया जा रहा था कि शाहरुख खान उमराह करने मक्का पहुंचे हैं पर अब ये कंफर्म हो गया है। सउदी अरब के एक पत्रकार ने ट्वीट करके कंफर्म किया है कि किंग खान ने मक्का पहुंच कर उमराह किया है। सुपरस्टार शाहरूख खान तस्वीर में सफेद कपड़े में दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि शाहरूख खान अपनी फिल्म 'डंकी' की शूटिंग के लिए UAE गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर शूटिंग पूरी होने की घोषणा भी की थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article