शाहरुख खान का ताजमहल किस्सा: 50 रुपये कमाकर पहुंचे थे आगरा, लस्सी पीकर हुई तबीयत खराब

देश और दुनिया में 02 नवंबर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे...

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान का जन्म दो नवंबर को 1965 को दिल्ली में हुआ था। जन्म दिन के मौके पर आपको शाहरुख खान के तामजहल पहुंचने की किस्सा बताएंगे। अभिनेता एक डांस रियलिटी शो के मंच पर एक्टर शाहरुख खान ने बताया कि मैं अपनी जिंदगी में केवल एक ही बार ताजमहल गया हूं। मुझे एक बार म्यूजिकल शो में लोगों को टॉर्च दिखाकर उनकी सीट पर बैठाना था और इसके लिए मुझे 50 रुपये मिले थे। मैं उन पैसों को लेकर सीधा ताजमहल देखने पहुंच गया। एक्टर ने ताजमहल के पास मिलने वाली गुलाबी लस्सी पी ली थी, जिसमें मक्खी गिर गई थी। इसके बाद वह आगरा से दिल्ली तक ट्रेन में उल्टी करते आए। शाहरुख की तबीय इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि उन्होंने ताजमहल के सामने एक भी फोटो खुद की क्लिक नहीं करवाई।

1914: रूस ने तुर्की के खिलाफ युद्ध घोषित किया था।

1936: बीबीसी ने टेलीविजन सेवा शुरू की थी और यह विश्व की पहली रेगुलर हाई डिफनिशन सेवा थी।

1965 - बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले एक्टर शाहरुख खान का जन्म हुआ था।

2005 - गुलाम नबी आज़ाद ने जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया था।

2008 - केन्द्र सरकार ने सेवानिवृत्त के बाद पेंशन फंड से धन निकालने की सुविधा समाप्त की थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article