Shaakuntalam Social Media Reactions: बेटी अरहा डेब्यू से खुश हुए अल्लू अर्जुन ! सामंथा की एक्टिंग पर फैंस के आए जमकर रिएक्शन

आज 14 अप्रैल को जहां पर साउथ इंडियन इंडस्ट्री की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'शाकुंतलम' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

Shaakuntalam Social Media Reactions:  बेटी अरहा डेब्यू से खुश हुए अल्लू अर्जुन ! सामंथा की एक्टिंग पर फैंस के आए जमकर रिएक्शन

नई दिल्ली Shaakuntalam आज 14 अप्रैल को जहां पर साउथ इंडियन इंडस्ट्री की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'शाकुंतलम' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है वहीं पर एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु यानि की शकुंतला पर आधारित इस फिल्म की कहानी पर फैंस बहुत एक्साइटेड लग रहे है। इस फिल्म से पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन के बेटी बाल कलाकार के रूप में डेब्यू कर रही है। रिलीज के बाद से अब तक फिल्म को लेकर सोशल मीडिया रिएक्शन सामने आ रहे है।

जानिए क्या बोली पब्लिक

यहां पर फिल्म 'शाकुंतलम' को लेकर फैंस का रिव्यू सामने आ गया है। जिस तरह की कहानी और स्क्रीन प्ले है, उसकी सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर तारीफ की है। जिसे लेकर कहा गया कि, इस फिल्म में शकुंतला के किरदार के लिए सामंथा का चुनाव बेहद सही रहा है। अच्छी च्वाइस और कोई हो ही नहीं सकती थी। शकुंतला के रोल को उन्होंने जिस खूबसूरती के साथ पर्दे पर दिखाया है, फैंस उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे।एक अन्य यूजर ने फिल्म की कहानी के साथ ही सामंथा रुथ प्रभु की एंट्री की भी तारीफ की। उन्होंने लिखा, 'सामंथा रुथ प्रभु को महल के सीन के लिए स्टैंडिंग ओवेशन मिलना चाहिए। मैंने कभी नहीं सोचा था कि #Shaakuntalam में महारानी शकुंतला के रोल के किरदार को सामंथा इतनी अच्छी तरह निभाएंगी। जिस तरह से उन्होंने शकुंतला को दर्द को दिखाया, उससे मैं भावुक हो गया। सामंथा ने प्रूव किया कि वह एक्टिंग के लिए ही बनी हैं।'

पढ़ें ये खबर भी- https://bansalnews.com/heat-wave-alert-high-temperature-of-scorching-heat-in-april-heat-wave-will-hit-on-april-15-17-dpp/

भीषण गर्मी में ठंडी का अहसास कराती फिल्म

यहां पर फिल्म को लेकर अन्य यूजर ने लिखा कि, इस मूवी को परिवार के साथ जाकर देखा जा सकता है। यह एक खूबसूरत कविता की तरह है। यह फिल्म दो घंटे में झुलसा देने वाली गर्मी में ठंडी का एहसास कराती है। कई आलोचनाएं भी इस फिल्म को मिली है।

Image

बेटी को लेकर अल्लू अर्जुन का ट्वीट 

आपको बताते चलें कि, शाकुंतलम' में 'अल्लू अर्जुन की बेटी अल्लू अरहा ने भी अभिनय किया है। ऐसे में 'पुष्पा' स्टार ने पूरी टीम को विश करते हुए दर्शकों से उनकी बेटी के अभिनय को सराहे जाने की अपील की है। अल्लू अर्जुन ने ट्वीट किया, '#Shaakuntalam की रिलीज के लिए बधाई। @Gunashekhar1 @neelima_guna @SVC_official को मेरी तरफ से बेस्ट विशेज। स्वीटेस्ट लेडी @Samanthaprabhu2 को भी बधाई। @ActorDevNohan और पूरी टीम को बधाई।' इसके साथ ही उन्होंने एक और ट्वीट किया। अल्लू अर्जुन ने लिखा, 'उम्मीद है कि आप सबको मेरी बेटी #AlluArha का कैमियो पसंद आएगा। गुना गारू को खासतौर से धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने उसे बड़े पर्दे पर कास्ट किया और उसका ध्यान रखा।'

पढ़ें ये खबर भी- https://bansalnews.com/11304-dancers-drummers-perform-at-bihu-festival-in-assam-create-guinness-world-record-dpp/

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article