मध्य प्रदेश डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर गोस्वामी का निधन

मध्य प्रदेश डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर गोस्वामी का निधन sgar CMHO Dr Devendra Goswami passes away vkj

मध्य प्रदेश डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर गोस्वामी का निधन

मध्यप्रदेश डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष और सागर के सीएमएचओ डॉ देवेंद्र गोस्वामी का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज रविवार को उनके गृह जिले ग्वालियर में किया जाएगा। डॉ देवेंद्र गोस्वामी पिछले काफी लंबे समय से सागर में पदस्थ थे वह शासकीय डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे।

शनिवार को वे अपने गृह नगर ग्वालियर जाने के लिए सागर से निकले थे। वह खुद गाड़ी चला रहे थे और उनके साथ उनकी पत्नी आगे की सीट पर और बच्चे पीछे सीट पर बैठे थे। सागर में माल्थोन से 10 किलोमीटर आगे जैसे ही उनकी गाड़ी पहुंची, उन्होंने अपनी पत्नी से कहा कि उन्हें अन इजी लग रहा है और वे सीट से टिक गए। थोड़ी देर बाद उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें हदयघात हुआ जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गई। उनका अंतिम संस्कार ग्रह नगर ग्वालियर में रविवार को किया जाएगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article